{"_id":"673e595cec9c9565620293c4","slug":"air-pollution-crackdown-on-ten-year-old-vehicles-challan-issued-for-10-vehicles-sardana-news-c-44-1-smrt1055-106021-2024-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"वायु प्रदूषण : दस साल पुराने वाहनों पर कसा शिकंजा, 10 वाहनों के काटे चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वायु प्रदूषण : दस साल पुराने वाहनों पर कसा शिकंजा, 10 वाहनों के काटे चालान
विज्ञापन
सरधना। एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण से निपटने के लिए परिवहन विभाग और तहसील प्रशासन ने 10 और 15 साल पुराने वाहनों के खिलाफ बुधवार को अभियान चलाया। सरधना और नानू गंगनहर पुल पर एआरटीओ और नायब तहसीलदार ने टीम के साथ पुराने वाहनों के चालान करते हुए उन्हें जब्त किया। अधिकारियों ने बताया कि निर्धारित उम्र पूरी कर चुके वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।
क्षेत्र में प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों की संख्या को कम करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग और तहसील प्रशासन ने डीजल के 10 साल और पेट्रोल के 15 साल पूरे कर चुके वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया। बताया कि एनसीआर में प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों की संख्या को कम करने के उद्देश्य से चल रहे अभियान का यह हिस्सा है। इस कदम का मकसद एनसीआर में खराब होती वायु गुणवत्ता का हल निकालना है।
परिवहन विभाग ने पंजीकृत वाहन स्क्रेपिंग सुविधाओं (आरवीएसएफ) को निर्देश जारी किए हैं कि वे एंड-ऑफ-लाइफ वाहनों को संभालने के लिए 2024 के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करें। एआरटीओ प्रीति पांडेय व नायब तहसीलदार भूपेंद्र कुमार ने बताया कि पेट्रोल व डीजल चलित तीन पहिया वाहन और चार पहिया वाहनों के 10 चालान काटकर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
परिवहन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि यह अभियान दिसंबर तक जारी रहेगा और पर्यावरण नियमों को लागू करने और वाहनों से होने वाले उत्सर्जन को कम करने के व्यापक प्रयास का हिस्सा है।