फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ahoi fast today, five o'clock in the evening

अहोई व्रत आज: संतान की लंबी आयु के लिए महिलाएं रख रहीं व्रत, यहां जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

Sun, 08 Nov 2020 10:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sun, 08 Nov 2020 10:57 AM IST
विज्ञापन
Ahoi fast today, five o'clock in the evening
अहोई अष्टमी - फोटो : self
संतान की लंबी आयु के लिए रविवार को अहोई माता का व्रत रखा जा रहा है। माताएं उषाकाल से गोधूलि बेला तक उपवास करेंगी। शाम को तारों को देखकर अर्घ्य देकर व्रत पूरा होगा। कुछ महिलाएं चंद्रमा के दर्शन कर व्रत खोलती हैं।
विज्ञापन


रविवार सुबह 8.45 तक पुष्य नक्षत्र है। अष्टमी सुबह 7 बजकर 31 मिनट पर प्रारंभ हो रही है। अहोई पूजा का समय शाम 5.30 बजे से रात 8.15 मिनट तक है। अहोई अष्टमी के दिन, वार व नक्षत्र का अति उत्तम संयोग बन रहा है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार रविवार को पुष्य नक्षत्र है। रवि पुष्य योग के साथ अहोई अष्टमी के दिन सर्वार्थ सिद्ध योग भी है। आज नया काम शुरू करना शुभ होगा।
विज्ञापन


दीवार पर करते अहोई चित्रांकन
अहोई पर्व करवा चौथ के ठीक चार दिन बाद अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। दीवार पर गोबर या गेरु से अहोई बनाते हैं। कैलेंडर भी लगाते हैं। कपड़े पर आठ कोष्ठक की एक पुतली बनाई जाती है और उसके बच्चों की आकृतियां बना दी जाती हैं। दिनभर निर्जल व्रत कर शाम को अहोई माता का पूजन होता है। करवाचौथ में प्रयोग हुए करवे में जल भरते हैं। अहोई माता की पूजा करके उन्हें दूध-चावल का भोग लगाना शुभ होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चांदी की हुई खरीदारी
अहोई पूजन में कुछ माताएं चांदी के दाने की माला पहनती हैं। हर साल माला में दो चांदी के दाने पिरोए जाते हैं। उस माला को पूजा के बाद धारण कर किसी अच्छे दिन पूजा करके उतारा जाता है। कुछ माताएं चांदी के छल्ले व कंगन पहनकर पूजन करती हैं। उसमें हर वर्ष चांदी बढ़वाती हैं। चांदी की स्याहू का पूजन भी होता है। सराफा बाजार में अहोई के मनके, कंगन, छल्ला और चांदी की स्याहू खरीदने के लिए काफी भीड़ रही।



नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed