Meerut: कृषि विश्वविद्यालय में पूर्व विधायक रविंद्र पुंडीर का शिलापट गायब, प्रतिनिधिमंडल कुलपति से मिला
मेरठ के कृषि विश्वविद्यालय में पूर्व विधायक प्रो. रविंद्र पुंडीर का शिलापट गायब मिलने पर प्रतिनिधिमंडल कुलपति से मिला। प्रतिनिधियों ने शिलापट पुनः लगाने, सभागार और सड़क का नामकरण व प्रतिमा स्थापना की मांग उठाई। कुलपति ने कार्रवाई का आश्वासन दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरधना विधानसभा से तीन बार विधायक रहे प्रोफेसर रविंद्र पुंडीर के प्रयास से मेरठ में सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की स्थापना हुई थी। शिलान्यास पत्थर पर उनका नाम भी अंकित था, लेकिन अब शिलापट गायब मिलने से स्थानीय लोगों में नाराज़गी है।
प्रतिनिधिमंडल कुलपति से मिला, उठाईं कई मांगें
मंगलवार को एक प्रतिनिधिमंडल विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. के.के. सिंह से मिला। प्रतिनिधियों ने बताया कि उत्तर प्रदेश–उत्तराखंड विभाजन के बाद पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय उत्तराखंड में चला गया था। उस समय विधायक रहे प्रो. रविंद्र पुंडीर ने विधानसभा में लगातार संघर्ष करके मेरठ में कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना कराई थी।
यह भी पढ़ें: Shamli: कलेक्ट्रेट में बड़ा भ्रष्टाचार पकड़ा, एआईजी स्टांप और सहायक 1 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि गायब शिलापट को तुरंत विश्वविद्यालय गेट पर दोबारा लगाया जाए। पूर्व मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह और पूर्व विधायक पुंडीर के नाम वाला शिलान्यास पत्थर फिर से स्थापित किया जाए। विश्वविद्यालय में एक सभागार और एक सड़क का नाम प्रो. रविंद्र पुंडीर के नाम पर किया जाए। साथ ही पूर्व विधायक की प्रतिमा लगाने की भी मांग की गई।
कुलपति ने दिया आश्वासन
कुलपति डॉ. के.के. सिंह ने कहा कि शिलापट शीघ्र लगाया जाएगा। सभागार और सड़क के नामकरण के संबंध में शासन स्तर पर बात करके आदेश मिलते ही कार्रवाई की जाएगी। एक महीने में शिलापट लगना चाहिए-व्यापार संघ
मोदीपुरम व्यापार संघ के अध्यक्ष देवेंद्र चौहान ने कहा कि शिलापट एक महीने के भीतर लग जाना चाहिए। यदि जरूरत पड़ी तो प्रतिनिधिमंडल लखनऊ जाकर मुख्यमंत्री से भी मिलेगा।
इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में पूर्व प्रधान एवं जिला पंचायत सदस्य मुकेश गुर्जर, देवेंद्र चौहान, प्रधान राहुल खरे, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र अहलावत, महकार सैनी, कृष्णपाल सैनी, राहुल मोतला समेत कई लोग मौजूद रहे।