फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   agriculture fair

विराट, धोनी को पछाड़ युवराज बना सरताज

Thu, 06 Oct 2016 02:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Thu, 06 Oct 2016 02:40 AM IST
विज्ञापन
agriculture fair
कृषि ‌विवि में आया युवराज। - फोटो : अमर उजाला
सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में बुधवार को तीन दिवसीय अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी शुरू हो गई। पशु प्रदर्शनी में नौ करोड़ रुपये के भैंसें युवराज के अलावा धोनी और विराट को देखने के लिए किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी। मुर्रा नस्ल की कैटेगरी में 16 भैंसों में युवराज प्रथम रहा। 
विज्ञापन


पशु प्रदर्शनी का शुभारंभ इफको के डायरेक्टर शीशपाल सिंह और कुलपति डॉ. गया प्रसाद ने किया। पहले दिन पशु प्रदर्शनी में साहीवाल नस्ल, थारपारकर नस्ल, हरियाणा नस्ल, गिर सांड़, होलस्टीन फ्रिजन और बैलों की जोड़ी की प्रतियोगिता आयोजित की गई। पशु प्रदर्शनी के प्रभारी डॉ. राजबीर सिंह ने बताया कि प्रदर्शनी में विभिन्न नस्लों के पशुओं ने हिस्सा लिया। सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र हरियाणा के कुरुक्षेत्र के सुनेरियों गांव के किसान कर्मवीर सिंह का भैंसा सवा नौ करोड़ रुपये का भैंसा युवराज और धोनी रहा। इसके अलावा सुल्तान, अर्जुन, हीरा आदि ने भी रिंग में कमाल दिखाया। शाम चार बजे जब फाइनल राउंड के लिए भैंसे रिंग में आए तो जज भी उनकी चमक देखकर चौंक गए। आखिर में युवराज को मुर्रा नस्ल में प्रथम स्थान दिया गया। डॉ. शरण सिंह, डॉ. प्रताप सिंह, डॉ. वीके कालरा, डॉ. रविंद्र सांगवान, डॉ. रैना आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन


सुरक्षा घेरा तोड़कर अंदर घुसे किसान 
पशु
प्रदर्शनी में आए एक से बढ़कर एक पशुओं को देखने के लिए सैकड़ों किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी। पुलिस और विवि के सुरक्षा कर्मियों का कड़ा पहरा लगा हुआ था। इसके बाद भी किसान सुरक्षा घेरा तोड़कर अंदर घुस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘रामलाल’ को दिया विशेष सम्मान
 कई
बार का चैंपियन रहे करनाल निवासी रघुवेंद्र के भैंसे रामलाल को विशेष सम्मान के साथ प्रबंध समिति सदस्य रणवीर सिंह चिकारा और डॉ. राजबीर सिंह ने पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। 


यह भैंसे उतरे रिंग में
भैंसा                   मालिक         स्थान

युवराज, धोनी   कर्मवीर            कुरुक्षेत्र
अर्जुन, भीम              पवन                 भिवानी 
सुल्तान          नरेश             कैथल 
सम्राट         सुमेश कुमार          भिवानी 
रुस्तम          दलेल सिंह              जींद
हीरा          कपूर सिंह                 जींद
बादल        ओमबीर सिंह        हिसार 
रामलाल      रघुवेंद्र                करनाल 
शेरू           देवेंद्र               रोहतक 
विराट          अजय             सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed