फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Agricultural University to host three days of sporting excitement

Meerut News: कृषि विश्वविद्यालय में तीन दिन रहेगी खेलों की धूम

Fri, 28 Aug 2026 06:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 06:39 PM IST
विज्ञापन
Agricultural University to host three days of sporting excitement
युवा खेल मंत्रालय के तहत खेलेगा भारत, जीतेगा भारत अभियान का शुभारंभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में शुक्रवार को खेलेगा भारत जीतेगा भारत थीम पर तीन दिवसीय राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह का शुभारंभ हुआ। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तहत 30 अगस्त तक चलने वाले अभियान में कई खेल होंगे।
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तहत आयोजित अभियान में कुलपति डॉ. त्रिवेणी दत्त ने कहा कि इस तरह के राष्ट्रव्यापी अभियानों से विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों में खेल भावना विकसित होती है। खेलों से शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य और अनुशासन को भी बढ़ावा मिलता है।
विज्ञापन

उन्होंने विश्वविद्यालय के सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों से कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। अभियान के अंतर्गत विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। इनमें हॉकी, फुटबॉल, एथलेटिक्स, योग और बैडमिंटन सहित अन्य खेल शामिल हैं। शुक्रवार को बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षकों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. डीके सिंह ने बताया कि शनिवार को सौ मीटर दौड़, भाला फेंक, गोला फेंक और बास्केटबाल सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। 30 अगस्त को योग एवं खेलों के प्रति जागरूकता कार्यक्रम होगा। बैडमिंटन प्रतियोगिता का उद्घाटन अधिष्ठाता हार्टिकल्चर सहित विभिन्न महाविद्यालयों के अधिष्ठाताओं, निदेशकों और अधिष्ठाता छात्र कल्याण की मौजूदगी में हुआ। कार्यक्रम में विभिन्न छात्रावासों के वार्डन डॉ. बिजेंद्र सिंह, डॉ. डीके सिंह, डॉ. आरएस सेंगर, डॉ. राजीव सिंह, डॉ. जेंथामैनुअल, डॉ. वीके सिंह, डॉ. चित्रा सिंह, डॉ. अतर सिंह, नरेंद्र उपाध्याय, हरीश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed