फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Agricultural University may soon get a new Vice Chancellor

Meerut News: कृषि विवि को जल्द मिल सकता है नया कुलपति

Mon, 12 Jan 2026 07:53 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Mon, 12 Jan 2026 07:53 PM IST
विज्ञापन
Agricultural University may soon get a new Vice Chancellor
शासन से तीन नाम राजभवन पहुंचे, अब राज्यपाल के पाले में गेंद
विज्ञापन


वर्तमान कुलपति का 25 सितंबर को हो गया कार्यकाल खत्म

संवाद न्यूज एजेंसी

मोदीपुरम। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय को जल्द ही नया कुलपति मिल सकता है। कुलपति के चयन के लिए प्रक्रिया तेज हो गई है। सर्च कमेटी की बैठक तीन माह से न होने के चलते कुलपति की नियुक्ति का मामला अटका था। नौ जनवरी को बैठक के बाद सर्च कमेटी ने तीन नाम उत्तर प्रदेश शासन से राजभवन भेज दिए गए है।वर्तमान कुलपति डॉ के के सिंह का कार्यकाल 25 सितंबर 2025 को खत्म हो गया था। नए कुलपति की नियुक्ति न होने से राजभवन ने डॉ के के सिंह का कार्यकाल ही अगले कुलपति की नियुक्ति तक इनका ही कार्यकाल बढ़ा दिया गया था। कुलपति बनने की दौड़ में करीब 50 से ज्यादा लोग शामिल थे। इस बार शासन ने पहली बार 8 आवेदकों को इंटरव्यू के लिए बुलाया। यहां पर साक्षात्कार के तीन नाम फाइनल किए गए। यह नाम सच कमेटी की बैठक में फाइनल किए गए। जिसकी अध्यक्षता प्रमुख सचिव कृषि ने की और इसके बाद तीन नाम फाइनल किए। कृषि विवि के सूत्रों का कहना है कि तीन नाम जो शामिल किए गए है। उनमें एक ब्राहमण, एक जाट और एक ठाकुर बिरादरी से है। इन तीनों के नामों पर ही जोरआजमाइश चल रही है। अब राज्यपाल आंनदीबेन पटेल के दरबार में कुलपति की फाइल पहुंच गई है। राज्यपाल तीनों का इंटरव्यू लेने के बाद किसी के भी नाम की सहमति दे सकती है। अब कभी भी विवि को नया कुलपति मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed