फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Agricultural loan taken from bank and not repaid, case registered against four people for fraud

Meerut News: बैंक से कृषि लोन लेकर नहीं चुकाया, धोखाधड़ी में चार लोगों पर मुकदमा दर्ज

Mon, 28 Oct 2024 04:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Oct 2024 04:39 AM IST
विज्ञापन
Agricultural loan taken from bank and not repaid, case registered against four people for fraud
हस्तिनापुर। रठौरा खुर्द में स्थित केनरा बैंक के शाखा प्रबंधक संदेश कुमार वर्मन ने कुछ किसानों पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए बैंक से 60 हजार रुपये का लोन लेकर जमा न करने के मामले में थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उनके बैंक से 11 मार्च, 2005 को मुखराम निवासी गांव बाजमपुर ने 60 हजार रुपये का कृषि लोन लिया। उनके गारंटर साधु सिंह निवासी गांव किशनपुर रहे। ऋण लेने के कुछ समय बाद इन लोगों ने बैंक की किश्तें अदा करनी बंद कर दी, जिससे उनका ऋण खाता एनपीए हो गया। बैंक अधिकारियों ने उक्त प्रकरण की जांच की तो पता लगा कि केनरा बैंक से अनापत्ति प्रमाणपत्र व भार मुक्त प्रमाणपत्र प्राप्त किए बिना ही मुखराम ने 5 अक्तूबर, 2017 को मुनेश निवासी गांव बाजमपुर, हस्तिनापुर व 1 सितंबर, 2019 को रोहिताश को केनरा बैंक के पास बंधक रखी कृषि भूमि संपत्ति को अवैध व गैर कानूनी तरीके से बेच दिया।
विज्ञापन

इस अवैध कार्य में बैंक मैनेजर ने मुखराम, साधु सिंह, मुनेश व रोहिताश पर नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप लगाया कि उक्त कृत्य केनरा बैंक की लोन राशि को धोखाधड़ी कर हड़पने व न अदा करने की बदनीयती से किया गया है। इस मामले में हस्तिनापुर थाने में पूर्व में भी मुकदमा दर्ज कराया था। इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब इस मामले में दोबारा मुकदमा दर्ज कराते हुए उक्त लोगों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed