फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Agreement reached to settle sugarcane payments, including interest, to farmers within 13 days.

Meerut News: 13 दिन में किसानों को ब्याज समेत गन्ना भुगतान का हिसाब देने पर सहमति

Tue, 13 Oct 2026 09:07 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 09:07 PM IST
विज्ञापन
Agreement reached to settle sugarcane payments, including interest, to farmers within 13 days.
दौराला - सहकारी गन्ना समिति में धरना देते किसान। स्रोत : संवाद
- सकौती टांडा समिति पर राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन का धरना, तीन घंटे चली वार्ता के बाद प्रदर्शन समाप्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। सहकारी गन्ना समिति सकौती टांडा पर मंगलवार को राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन ने गन्ना भुगतान पर ब्याज की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। किसानों ने वर्ष 1996 से 2026 तक के गन्ना भुगतान पर ब्याज का हिसाब देने की मांग उठाई। करीब तीन घंटे चली वार्ता के बाद समिति सचिव ने 13 दिन के भीतर हिसाब तैयार कर किसानों को उपलब्ध कराने पर सहमति दी। इसके बाद धरना समाप्त कर दिया गया।
धरने की अध्यक्षता राजपाल सिंह और संचालन संगठन के जिलाध्यक्ष दिनेश प्रधान ने किया। मंडल अध्यक्ष चौधरी रामवीर सिंह ने कहा कि किसानों को ब्याज देना उनका अधिकार है। यदि समिति सचिव हिसाब देने में विलंब करते हैं तो संगठन किसानों के साथ मिलकर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की कार्रवाई करेगा। शिवकुमार नंबरदार ने किसानों को न्यायालय के आदेश से संबंधित जानकारी दी। धरने पर किसानों के बीच गन्ना समिति के सभापति श्रवण कुमार और सचिव को बुलाकर वार्ता की गई।
विज्ञापन

दिनेश प्रधान ने कहा कि किसान नेता सरदार वीएम सिंह के निर्देश पर संगठन किसानों को उनका हक दिलाने के लिए संघर्ष कर रहा है। वार्ता में समिति सभापति, सचिव, संगठन के पदाधिकारियों और किसानों के बीच तय हुआ कि 13 दिन में हिसाब तैयार कर किसानों को दिया जाएगा। इसके बाद अध्यक्ष राजपाल सिंह ने धरना समाप्त करने की घोषणा की। धरने में मदनपाल, धनीराम, नरेश, कुलदीप, नीटू, जोगेंद्र, निरंजन, अनिल, अमित, राजू, राजवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed