फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Agreement between both sides in the case of firing on youths at petrol pump

पेट्रोल पंप पर युवकों पर गोली चलाने के मामले में दोनों पक्षों में समझौता

Sun, 06 Jun 2021 02:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
Agreement between both sides in the case of firing on youths at petrol pump
पेट्रोल पंप पर युवकों पर गोली चलाने के मामले में दोनों पक्षों में समझौता
विज्ञापन

दौराला। एनएच-58 पर दौराला में स्थित पेट्रोल पंप पर शुक्रवार को लूट की सूचना पर गार्ड ने गोली चला दी थी, जिसमें दो युवक घायल हो गए थे। मौके पर पहुंचे एसपी सिटी ने घायलों को मोदीपुरम स्थित अस्पताल में भर्ती कराया था। शनिवार को दोनों पक्षों में समझौता हो गया। इस प्रकरण में पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई।
हाईवे स्थित एक पेट्रोल पंप पर सोनीपत निवासी विशाल, मोहित, हिमांशु, योगेश व अभि हरिद्वार से स्नान करने जा रहे थे। एनएच-58 पर स्थित एक पेट्रोल पंप पर वह अपनी कार में पेट्रोल भरवाने के लिए रुके। उन्होंने एक कर्मचारी से शराब में बर्फ डालने को कहा तो कर्मचारी की उनसे कहासुनी हो गई और मारपीट हो गई। कर्मचारी ने लूट का शोर मचा दिया। जिस पर वहां मौजूद गार्ड ने गोली चला दी। गोली लगने से मोहित व अभि घायल हो गए।
विज्ञापन

पेट्रोल पंप पर लूट की सूचना पर एसपी सिटी विनीत भटनागर समेत कई थानों की फोर्स के साथ मौके के पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों घायलों को मोदीपुरम के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। शनिवार को दोनों पक्षों में समझौता हो गया। कार सवार युवकों के परिजन शनिवार को थाने पहुंचे। युवकों ने अपनी गलती की माफी मांगी। उपचार के बाद युवक सोनीपत के लिए रवाना हो गए। परंतु, इस समझौते के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। गोली लगने से कोई अप्रिय घटना भी हो सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed