{"_id":"6934392728bf08f66e0d3786","slug":"agreed-on-removing-the-divider-for-widening-meerut-news-c-29-1-mng1005-160151-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: चौड़ीकरण के लिए डिवाइडर हटाने पर सहमति बनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: चौड़ीकरण के लिए डिवाइडर हटाने पर सहमति बनी
Sat, 06 Dec 2025 07:39 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Sat, 06 Dec 2025 07:39 PM IST
विज्ञापन
सभासद और भाजपा नेता ने परखी स्मारक निर्माण की गुणवत्ता
फोटो
मुजफ्फरनगर। पालिका की ओर से अस्पताल चौराहा पर देवी अहिल्याबाई होल्कर स्मारक का निर्माण करीब सवा करोड़ रुपये के बजट में कराया जा रहा है। पालिका सभासदों के साथ भाजपा नेता ने निरीक्षण कर स्मारक निर्माण की गुणवत्ता को परखा।
शहर के विकास कार्यों की प्रगति का आकलन करने के उद्देश्य से भाजपा नेता और चेयरपर्सन के पति गौरव स्वरूप ने शनिवार को कई निर्माण स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया।
अस्पताल चौराहे पर लगभग सवा करोड़ रुपये की लागत से बन रहे लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर के भव्य स्मारक का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण सामग्री, डिज़ाइन, सुंदरीकरण की गुणवत्ता और निर्माण कार्य की गति की समीक्षा की।
विज्ञापन
सड़क चौड़ीकरण के लिए पूर्व में बनाए फव्वारा और विश्राम स्थल एवं अस्पताल के मुख्य गेट के सामने वाला डिवाइडर हटाने पर सहमति बनी। सभासद मनोज वर्मा, डॉ. देशबन्धु तोमर, रोहताश पाल, कमल कुमार, राधे वर्मा, ललित कुमार, ठेकेदार स्पर्श कुमार मौजूद रहे। उन्होंने मीनाक्षी चौक और शहाबुद्दीनपुर रोड पर नव निर्मित नालों का निरीक्षण किया।
-- -- -
राशिद