{"_id":"63545655c1ab635e733be0a8","slug":"agniveer-scheme-cheated-by-youth-jayant-sardana-news-mrt6107445186","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्निवीर योजना युवाओं से धोखा : जयंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्निवीर योजना युवाओं से धोखा : जयंत
विज्ञापन
अग्निवीर योजना युवाओं से धोखा : जयंत
आत्महत्या करने वाले विक्रांत को श्रद्धांजलि देने कपसाढ़ पहुंचे रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना (मेरठ)। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य चौधरी जयंत सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार युवाओं के साथ धोखा कर रही है। अग्निवीर भर्ती की लचर व्यवस्था देश के भविष्य को अंधकार की तरफ धकेल रही है। यह स्थिति ठीक नहीं है।
जयंत शनिवार को सरधना के कपसाढ़ गांव में ठाकुर विक्रांत सिंह को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। विक्रांत ने हाल ही में अग्निवीर भर्ती में सफल नहीं होने पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। चौधरी जयंत सिंह ने कहा कि रालोद राज्यसभा में शीतकालीन सत्र में इस मामले को प्रमुखता से उठाएगी।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 में सरकार में आने की स्थिति में अग्निवीर भर्ती के लिए चार साल की बाध्यता को खत्म किया जाएगा। युवाओं के लिए भर्ती की प्रक्रिया को सुदृढ़ और लचीला बनाने का भी कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के युवा सबसे अधिक फौज में भर्ती होते हैं। उन्हीं के साथ केंद्र सरकार उपेक्षित व्यवहार कर रही है। इस दौरान पीड़ित परिवार को सांत्वना देने वालों में रालोद के प्रदेश मीडिया संयोजक सुनील रोहटा, भोपाल सिंह गुर्जर, निवर्तमान जिलाध्यक्ष मतलूब गौड, संगीता दोहरे, पूर्व विधायक चौधरी चंद्रवीर सिंह, आतिर रिजवी, संजय पनवाड़ी और प्रताप सिंह लोहिया आदि उपस्थित रहे।