फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Agniveer recruitment: fifty buses of roadways will be engaged daily in Muzaffarangar

Muzaffarnagar: अग्निवीर भर्ती की तैयारी तेज, युवकों की सेवा में रोजाना लगेंगी रोडवेज की अतिरिक्त पचास बसें

Sun, 18 Sep 2022 03:13 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 18 Sep 2022 03:13 PM IST
सार

Muzaffarangar: अग्निवीर भर्ती के मदेदनजर रोडवेज विभाग ने कमर कस ली है। आठ से नौ हजार युवक रोजाना भर्ती में शामिल होने की उम्मीद है। ऐसे में उन्हें ले जाने के लिए अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की जा रही है।

विज्ञापन
Agniveer recruitment:  fifty buses of roadways will be engaged daily in Muzaffarangar
अग्निवीर भर्ती। - फोटो : संवाद

विस्तार

बीस सितंबर से शुरू होने जा रही अग्निवीर भर्ती के मदेदनजर रोडवेज विभाग ने कमर कस ली है। जिले में विभिन्न स्थानों से आठ से नौ हजार युवक रोजाना भर्ती में शामिल होने के लिए आएंगे। इन युवकों को आने जाने में किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए पूरी तैयारी कर रोडवेज विभाग ने अपने जिले की बसों के अलावा बाहरी जनपदों से प्रतिदिन पचास बसें मंगाने के लिए अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी हैं। इतना ही नहीं, जिले वाली बसों के फेरे भी बढाए जाएंगे। 

विज्ञापन


रोडवेजकर्मियों का अवकाश बंद
बीस सितंबर से दस अक्टूबर तक अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया चलेगी। इस दौरान भर्ती में आने वाले युवकों का आने जाने का अधिकतर भार रोडवेज बसों पर रहेगा। इसी को देखते हुए रोडवेज अधिकारियों ने सभी कर्मचारियों के अवकाश पर प्रतिबंध लगा दिया हैं। चालक परिचालकों के साथ ही निचले स्तर के अधिकारियों का अवकाश भी बंद कर दिया गया हैं।
विज्ञापन


कर्मचारियों की शिफ्टों में बदलाव
रोडवेज विभाग में कर्मचारियों के कार्य के लिए पहले दो शिफ्ट सुबह छह से दो दोपहर व दो से रात दस बजे तक चलती थी। लेकिन अग्निवीर की प्रक्रिया को गंभीरता से लेकर विभागीय अधिकारियों ने इसमें भी बदलाव किया है। अब रात दस बजे से सुबह छह बजे व इसी तरह दूसरी शिफ्ट चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  UP: 16 साल तलाशती रही अमेरिकी सरकार, मेरठ में संपत्ति जुटाता रहा भूटानी, बच्ची से दुष्कर्म कर हुआ था फरार

स्टेशन प्रभारी नियुक्त
अग्निवीर प्रक्रिया के लिए विभिन्न जनपदों से आने वाले युवकों को दिन रात में किसी भी समय रोडवेज विभाग की तरफ से कोई परेशानी न हो, इसके लिए एआरएम महेंद्र सिंह ने दो बाबू को स्टेशन प्रभारी बनाया है। जो दिन-रात में ड्यूटी पर तैनात रहेंगे।

इन्हें सौंपी जिम्मेदारी
वैसे तो राज कुमार तोमर वरिष्ठ स्टेशन प्रभारी है ही, लेकिन अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया के लिए उन्हें विशेष तौर पर जिम्मेदारी सौँपी गई है। वह सभी व्यवस्थाओं पर निगाह रखेंगे।

बसों में की कटौती
अभी तक देेहात के गांवों में एक से अधिक बसें रात में रुकती थी, लेकिन इनमें भी कटौती की गई है। अब रात में एक ही बस गांव में रुकेगी अन्य बसें भर्ती वाले युवकों की सेवा में लगाई जा रही है।

पचास बसें रहेगी अतिरिक्त
युवकों की संख्या अधिक होने के कारण प्रतिदिन रोडवेज की पचास बसें अन्य डिपो से मंगाई जा रही है। इसके लिए रिपोर्ट अधिकारियों को भेजी है। यह बसें जिस जिले की भर्ती होगी वहां के युवकों को छोड़ने में लगाई जाएंगी।

 
अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया के दौरान आने वाले युवकों को असुविधा नहीं होने दी जाएगी। जिले की बसों के साथ ही पचास बसें रोजाना अतिरिक्त तौर पर लगाई जाएंगी। -राज कुमार तोमर, वरिष्ठ केंद्र प्रभारी, रोडवेज।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed