फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Agniveer Bharti 2022: Josh was high even in the mud, after two days race continues

Agniveer Bharti 2022: कीचड़ में भी जोश दिखा हाई, दो दिन बाद गुलजार हुआ स्टेडियम, बिजनौर के युवाओं ने दौड़ लगाई

Sun, 25 Sep 2022 04:47 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 25 Sep 2022 04:47 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर में चल रही सेना की अग्निवीर भर्ती भारी बारिश के चलते शुक्रवार और शनिवार को स्थगित कर दी गई थी। दो दिनों की रुकावट के बाद आज रविवार को भर्ती फिर से शुरू कराई गई। आज बिजनौर के युवाओं ने दौड़ में हिस्सा लिया। इस दौरान कीचड़ में दौड़ने के बावजूद युवाओं का जोश हाई दिखा।

विज्ञापन
Agniveer Bharti 2022: Josh was high even in the mud, after two days race continues
अग्निवीर भर्ती, Agniveer recruitment - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिमी यूपी में लगातार चल रही बारिश के कारण मुजफ्फरनगर में चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही अग्निवीर भर्ती परीक्षा में बाधा उत्पन्न हो गई। शुक्रवार के बाद शनिवार को भी भर्ती प्रक्रिया स्थगित करनी पड़ी। वहीं रविवार को मौसम साफ हुआ तो भर्ती प्रक्रिया दोबारा शुरू की गई। आज भर्ती स्थल चौ. चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम पर बिजनौर के युवाओं ने दौड़ लगाई। इस दौरान युवा कीचड़ से लथपथ हो गए लेकिन उनके भीतर अग्निवीर बनने के लिए जोश एकदम हाई दिखा।

विज्ञापन


बता दें कि पिछले दो दिन अग्निवीर भर्ती ग्राउंड में बारिश का पानी भर जाने के कारण युवाओं का काफी दिक्कतों का सामनेे करना पड़ा। अधिकारियों ने मैदान सुखाने की काफी कोशिश की लेकिन बारिश न रुकने के कारण अधिकारियों को भर्ती लगातार दो दिन स्थगित करनी पड़ी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Agniveer Bharti 2022: बारिश में जूते भीगे, सपने टूटे, पर कम नहीं हुआ अग्निवीरों का जज्बा, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरे दिन भर्ती को फिर से शुरू किया गया। हालांकि मैदान से कीचड़ पूरी तरह नहीं सूखी, वहीं अभ्यर्थियों ने कीचड़ होने के बावजूद उत्साह के साथ दौड़ पूरी की। कई युवा दौड़ने में असफल भी रहे, कई कीचड़ में फिसलकर गिर पड़े। बाहरन निकले कई युवाओं के पूरे शरीर पर कीचड़ लिपटी नजर आई। 

सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए जनपद मे 20 सितंबर से प्रक्रिया शुरू की गई थी। पहले दिन जनपद गौतमबुद्ध नगर के युवाओं ने भर्ती के लिए शारीरिक परीक्षा दी। उसके बाद हापुड़ व रामपुर के युवाओं ने किस्मत आजमाई। शामली और गाजियाबाद के युवाओं की भर्ती दो दिन  स्थगित कर दी गई। अब यह भर्ती 11 और 12 अक्तूबर को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed