फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   agitation of scavengers started in nagar nigam

सफाईकर्मियों का नगर आयुक्त कार्यालय पर धरना

Fri, 13 Mar 2020 01:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
agitation of scavengers started in nagar nigam
मेरठ। उत्तर प्रदेश सफाई मजदूर संघ ने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर बृहस्पतिवार को नगर आयुक्त कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। कर्मचारी नेताओं ने एलान किया कि यदि उनकी मांगे नहीं मानी गई तो बड़ा आंदोलन होगा।
विज्ञापन

नगर निगम सफाई कर्मचारी बड़ी संख्या में बृहस्पतिवार को नगर आयुक्त कार्यालय पहुंचे और धरना प्रदर्शन किया। संगठन के मुख्य सलाहकार सुभाष गोस्वामी ने कहा संविदासफाई कर्मियों को समान काम, समान वेतन के हिसाब से 21000 रुपये प्रतिमाह मिलने चाहिए। इसके अतिरिक्त इन कर्मचारियों को अवकाश के हित लाभ भी दिए जाए। अध्यक्ष सुरेंद्र ढींगिया और संघ महामंत्री कैलाश चंदोला ने कहा कि पहले भी सफाई कर्मचारी अपनी मांगों के बारे में निगम अधिकारियों को ज्ञापन दे चुके हैं, लेकिन अभी तक सुनवाई नहीं हुई है। यदि ऐसा ही रवैया रहा तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। धरना स्थल पर पहुंचे राजस्व अधिकारी को 11 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा गया। इससे पहले मनोनीत पार्षद टीसी मनोठिया का भव्य स्वागत किया गया। यहां विनेश विद्यार्थी, राजकुमार सिद्धार्थ, सतीश छजलाना, पवन ढींगिया, मोनू वैद, गोपाल चांवरिया, विजय आंबेडकर, नरेंद्र सागर, आशीष, गोपाल टांक, पदम टांक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed