फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Agencies giving wrong electricity bills will be sued said shrikant sharma

गलत बिल देने वाली एजेंसियों पर होगा मुकदमा: मंत्री श्रीकांत शर्मा

Wed, 11 Mar 2020 09:56 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 11 Mar 2020 09:56 PM IST
सार

- ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा बोले कि ऐसी एजेंसियां होंगी ब्लैक लिस्ट
- कहा कि बिजली चोरी रुके और बिल समय से जमा हों तो सस्ती होगी बिजली

विज्ञापन
Agencies giving wrong electricity bills will be sued said shrikant sharma
ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा - फोटो : amar ujala

विस्तार

उपभोक्ताओं को गलत बिल मुहैया कराने वाली बिलिंग एजेंसियों को ब्लैक लिस्ट करने के साथ ही उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज होगा। यह बात ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने बुधवार को ऊर्जा भवन में मीडिया से कही।

विज्ञापन


ऊर्जा मंत्री ने कहा कि उपभोक्ताओं को सबसे ज्यादा शिकायत गलत बिल मुहैया कराने की आ रही है। गलत बिल भेजने वाली एजेंसियों के प्रबंधन को इसका परिणाम भुगतना होगा। योगी सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपना रही है। भ्रष्टाचार किसी भी स्तर पर सहन नहीं होगा। 
विज्ञापन


कैश में गड़बड़ी के आरोप में सस्पेंड हुए नोएडा के अधिशासी अभियंता संजय शर्मा के  मामले पर ऊर्जा मंत्री ने कहा कि सरकार की स्पष्ट नीति है कि कोई निर्दोष फंसेगा नहीं और दोषी बचेगा नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली की तरह सस्ती बिजली और 200 यूनिट तक फ्री बिजली के सवाल पर कहा कि यूपी की तुलना दिल्ली से नहीं की जा सकती है। दिल्ली विकसित शहर है। यूपी की 22 करोड़ की आबादी और करीब तीन करोड़ उपभोक्ता हैं। 


पिछली सरकार के पापों का खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। बिजली चोरी रुके और समय से बिल जमा हों तो सस्ती बिजली का सपना पूरा हो सकता है। मध्यप्रदेश में सरकार पर संकट के सवाल पर कहा कि कांग्रेस के पास लीडरशिप का अभाव है। ये उसका अंदरूनी मामला है इससे भाजपा का कोई लेना देना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed