{"_id":"69d7ce51e0fc3095250a1631","slug":"after-winning-the-match-the-panchvati-team-reached-the-semi-finals-meerut-news-c-72-1-mct1009-151559-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: पंचवटी और श्रीनाथ एकेडमी की टीम सेमीफाइनल में पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: पंचवटी और श्रीनाथ एकेडमी की टीम सेमीफाइनल में पहुंची
विज्ञापन
मैच जीतने के बाद सेमीफाइनल में पहुंची पंचवटी की टीम
मेरठ। मोहनलाल कपूर मेमोरियल स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को खेले गए मैच में पंचवटी और श्रीनाथ एकेडमी ने मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। मैदान गीला होने के कारण बृहस्पतिवार को मैच पंचवटी क्रिकेट एकेडमी में खेले गए।
प्रथम मैच में पंचवटी क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट खोकर मोनफोर्ड एकेडमी को 189 रनों का लक्ष्य दिया। इसमें गर्व पुंडीर ने 76 व केतन ने 55 रन की पारी खेली। गेंदबाज दानिश उत्कर्ष ने तीन-तीन विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी मोनफोर्ड एकेडमी की टीम 15.3 ओवर में मात्र 73 रनों पर सिमट गई। सलीम ने 23 और सद्दाम ने 21 रन बनाए। पंचवटी के गेंदबाज वंश सेन ने घातक गेंदबाजी करते हुए तीन ओवर में छह रन देकर छह विकेट लिए। पंचवटी ने 115 रन से मैच को जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
दूसरा मैच श्रीनाथ एकेडमी व कौशिक स्कूल के बीच खेला गया। कौशिक स्कूल ने 20 ओवर नौ विकेट खोकर श्रीनाथ एकेडमी को 110 रनों का लक्ष्य दिया। इसमें विनय कुमार 22 और प्रेम ने 19 रन बनाए। श्रीनाथ के गेंदबाज शिवाय शर्मा, आयुष तोमर ने चार-चार व नव्या ने एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीनाथ एकेडमी की टीम ने 15.2 ओवरों में चार विकेट खोकर 112 रन बनाकर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। नव्या ने 37 रन की पारी खेली। रोहन राणा ने 20 रन का योगदान दिया। कौशिक स्कूल के गेंदबाज डैनी शुभांशु विनय ने एक-एक विकेट लिया। श्रीनाथ ने छह विकेट से मैच को जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।