फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   After the VC reported being ill, the High Court sent a team of doctors to his residence.

Meerut News: वीसी ने खुद को बताया बीमार, हाईकोर्ट ने घर भिजवा दी डॉक्टरों की टीम; पढ़ें पूरा मामला

Tue, 08 Sep 2026 12:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Tue, 08 Sep 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
After the VC reported being ill, the High Court sent a team of doctors to his residence.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

प्लाट आवंटन से जुड़े मामले में खुद को बीमार बताकर व्यक्तिगत पेशी से छूट मांगने पर मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) के उपाध्यक्ष संजय मीणा पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने नाराजगी जताई। हाईकोर्ट ने स्पेशल सीजेएम और सीएमओ मेरठ को आदेश दिए कि उपाध्यक्ष के आवास पर जाकर उनके स्वास्थ्य का परीक्षण कर रिपोर्ट न्यायालय में दाखिल करें। इस पर सीएमओ डॉ. राम प्रसाद ने जिला अस्पताल से डॉक्टरों की टीम द्वारा उपाध्यक्ष का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया।

विज्ञापन


यह मामला इलाहाबाद हाईकोर्ट में विचाराधीन एक याचिका से जुड़ा है। जिसमें मेडा उपाध्यक्ष संजय मीणा की व्यक्तिगत पेशी के निर्देश थे। बताया गया कि उपाध्यक्ष की ओर से बीमारी का हवाला देते हुए व्यक्तिगत उपस्थिति से छूट का पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। उनकी जगह मेडा के सचिव अर्पित गुप्ता को हाईकोर्ट में भेज दिया।
विज्ञापन


मामले की सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति इंद्रजीत शुक्ला और न्यायमूर्ति जेजे मुनीर की खंडपीठ ने व्यक्तिगत उपस्थिति से छूट और स्वास्थ्य संबंधी दावे पर नाराजगी जताई। न्यायालय ने यह जानना जरूरी समझा है कि उपाध्यक्ष वास्तव में ऐसी स्वास्थ्य स्थिति में हैं या नहीं, जिसके कारण वह निर्धारित समय पर अदालत में उपस्थित नहीं हो सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके मद्देनजर हाईकोर्ट ने सीएमओ मेरठ और स्पेशल सीजेएम को निर्देश दिया कि वह मेडा उपाध्यक्ष के घर जाकर उनके स्वास्थ्य की जांच करें। अदालत ने 24 घंटे में रिपोर्ट देने को कहा है कि क्या उपाध्यक्ष की स्वास्थ्य स्थिति ऐसी है कि वह आज अथवा कल हाईकोर्ट में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने में असमर्थ हैं। न्यायालय ने स्वास्थ्य परीक्षण की रिपोर्ट को गंभीरता से लेते हुए दाखिल करने का निर्देश दिया है।

हाईकोर्ट के इस आदेश के बाद सीएमओ ने जिला अस्पताल के डॉक्टरों की एक टीम बनाई। मेडा के उपाध्यक्ष का चेकअप करने के लिए डॉक्टर की टीम उनके पास पहुंची। ब्लड सैंपल सहित कई स्वास्थ्य चेकअप किए गए है, इसकी रिपोर्ट मंगलवार सुबह तक आएगी। अब सबकी नजर स्वास्थ्य परीक्षण की रिपोर्ट और उसके आधार पर हाईकोर्ट की अगली कार्रवाई पर है।


हाईकोर्ट के आदेश पर जिला अस्पताल के डॉक्टरों की टीम ने मेडा उपाध्यक्ष का स्वास्थ्य चेकअप किया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद हाईकोर्ट में प्रस्तुत कर दिया जाएगा। -डॉ. राम प्रसाद, सीएमओ, मेरठ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed