फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   After the uproar, the organizers shrugged it off, we have nothing to do with it

Meerut News: बवाल के बाद आयोजकों ने झाड़ा पल्ला, हमारा कोई मतलब नहीं

Mon, 07 Oct 2024 02:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Mon, 07 Oct 2024 02:58 AM IST
विज्ञापन
After the uproar, the organizers shrugged it off, we have nothing to do with it
शेखपुरा  में ज्ञापन देने पहुंचे भारतीय किसान यूनियन बेदी के पदा​धिकारी,स्रोत स्वयं
सहारनपुर। शेखपुरा में हुए बवाल के बाद भारतीय किसान यूनियन (बेदी) गुट के पदाधिकारियों ने इससे अपना पल्ला झाड़ लिया। संगठन के राष्ट्रीय महासचिव कारी नौशाद राव के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया था। जिसके बाद यह बवाल हुए।
विज्ञापन

बवाल के बाद संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल बेदी से फोन पर बातचीत हुई तो उन्होंने स्पष्ट किया कि पथराव करने वालों से हमारा कोई मतलब नहीं है। हमारे पदाधिकारियों ने शांतिपूर्ण तरीके से ज्ञापन दिया था। इसके बाद कुछ लोगों ने पुलिस पर पथराव किया वे हमारे संगठन से नहीं हैं और न ही हमारा उनसे कोई लेना-देना। ऐसा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन

- 20 नामजद, 40 अज्ञात पर केस दर्ज, 13 हुए गिरफ्तार
पुलिस पर पथराव करने वालों की धरपकड़ शुरू हो गई है। पुलिस ने शेखपुरा गांव में दबिश दी और यहां से 13 लोगों को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही 20 नामजद और करीब 40 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया। जिनकी गिरफ्तारी के लिए भी दबिशें दी जा रही हैं। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि वीडियो फुटेज और फोटो के आधार पर पथराव करने वालों की पहचान की जा रही है। इस मामले में छह टीम गठित कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- इनकी हुई गिरफ्तारी
- तसलीम पुत्र मुर्सलीन तेली निवासी मोहल्ला पत्थखाला कुआं शेखपुरा कदीम, डॉ. तस्लीम पुत्र अब्दुल सत्तार निवासी तेलपुरा रेती चौक, तनवीर पुत्र शब्बीर निवासी तेलपुरा, शानू पुत्र नफीस अहमद निवासी मोहल्ला कोटला, गुलशाद पुत्र सनब्बर निवासी तेलपुरा, सुहैल पुत्र सुभान निवासी मोहल्ला बड़ी तरफ, गालिब पुत्र सनव्वर निवासी तेलपुरा, कैसर पुत्र किस्वर निवासी मोहल्ला तेलपुरा, नूर मोहम्मद पुत्र शमशेर निवासी स्टार पेपर मिल रोड, राशिद घोसी पुत्र दिलशाद घोसी निवासी मोहल्ला कोटला, साजिद पुत्र कल्लू घोसी निवासी मोहल्ला बड़ी तरफ, इमरान पुत्र जहूर हसन निवासी मोहल्ला दरबारा, मसरूर पुत्र याकूब निवासी मोहल्ला रेती चौक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed