फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   After the uproar, the date for filling the examination form has been extended

छात्रों के हंगामे के बाद दो फरवरी तक बढ़ाई फार्म भरने की तिथि

Sat, 01 Feb 2020 01:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
After the uproar, the date for filling the examination form has been extended
मेरठ। रेग्युलर-प्राइवेट परीक्षा फॉर्म को लेकर शुक्रवार को सीसीएसयू कैंपस में हंगामा हो गया। फॉर्म नहीं भरे जाने की बात कहते हुए छात्रों ने तिथि बढ़ाने की मांग की। विवि प्रशासन ने छात्र-छात्राओं की मांग पर फॉर्म भरने की तिथि बढ़ा दी है। अब दो फरवरी तक ऑनलाइन फॉर्म भरे जा सकते हैं। चार फरवरी तक कॉलेजों में फॉर्म का प्रिंट आउट जमा होगा। कॉलेजों द्वारा कैंपस में फार्म जमा करने की अंतिम तिथि पांच फरवरी है।
विज्ञापन

रेग्युलर में बीए, बीएससी, बीकॉम एवं प्राइवेट में बीए-बीकॉम एवं एमए-एमकॉम के परीक्षा फार्म ऑनलाइन वेबसाइट पर चार जनवरी से भरे जा रहे हैं। पहले फार्म भरने की अंतिम तिथि 27 जनवरी थी। इसे बढ़ाकर 31 जनवरी कर दिया गया था। शुक्रवार को सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएं कैंपस पहुंचे। छात्रों ने फार्म भरने में परेशानी की बात कहते हुए परीक्षा नियंत्रक और प्रति कुलपति से मुलाकात की। छात्राओं ने हंगामा करते हुए कहा कि बार-बार प्रार्थना पत्र देने पर भी फार्म नहीं भरे जा रहे हैं। विवि प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि जिन छात्रों का डाटा ठीक नहीं है, सिर्फ उन्हीं को परेशानी आ रही है। बाकी छात्रों के फार्म भरे जा रहे हैं। पूरे मामले में छात्रों ने फार्म भरने की तिथि बढ़ाने की मांग करते हुए हंगामा कर दिया। छात्रों की परेशानियों को देखते हुए विवि प्रशासन ने शाम को परीक्षा फार्म भरने की तिथि बढ़ा दी है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. अश्वनी कुमार ने बताया कि दो फरवरी तक ऑनलाइन फार्म भरे जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि कुछ छात्र बैक में फेल होने के बाद भी री-बैक भर रहे हैं, जोकि नियम में नहीं है। दूसरा कुछ छात्रों ने विषय एडमिशन के समय से अलग भर दिए हैं। इसी वजह से यह दिक्कतें आ रही हैं। उन्होंने बताया कि जिन छात्र-छात्राओं को समस्या है वह कैंपस आने की बजाय अधिकारिक मेल आईडी पर भी अपना प्रार्थना भेज सकते हैं। जो छात्र फार्म भरने के योग्य हैं, उनका फार्म हर सूरत में भरा जाएगा। शुक्रवार शाम तक रेग्युलर और प्राइवेट में भरे गए परीक्षा फार्मों की बात करें तो 3 लाख 75 हजार से अधिक फार्म भरे जा चुके हैं।
विज्ञापन

दलाल मांग रहे पैसे
सीसीएसयू कैंपस के छात्र निवारण समस्या केंद्र के आसपास दलाल घूम रहे हैं। वे छात्रों से परीक्षा फार्मों में आ रही समस्याओं को लेकर भी पैसे की मांग कर रहे हैं। सोशल साइट पर छात्रों से परीक्षा फार्मों में आ रही समस्या पर पांच सौ रुपये की मांग कर रहा है। दलाल वीडियो में छात्र से कह रहा है कि अगर उसने पैसे नहीं दिए तो उसको चक्कर काटने पड़ेंगे। वीडियो के संबंध में परीक्षा नियंत्रक डॉ. अश्वनी कुमार का कहना है कि इसको पुलिस को दिया जा रहा है। विवि प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पहले भी इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं कि दलाल छात्रों को काम कराने का झांसा देकर ठग लेते हैं। छात्रों का काम भी नहीं हो पाता है और उनके पैसे भी चले जाते हैं। ऐसे में इस तरह का झांसा देने वाले दलालों के चक्कर में नहीं आएं। जो भी समस्या है उसे प्रार्थना पत्र लिखकर कैंपस में जमा कराएं। इसके अलावा मेल आईडी पर भी शिकायत की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं मेल आईडी
vc@ccsuniversity.ac.in
registrar@ccsuniversity.ac.in
examcontroller@ccsuniversity.ac.in
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed