{"_id":"648b76ea1bccb332d5052204","slug":"after-the-son-the-dead-body-of-the-father-was-also-recovered-from-the-ganges-mawana-news-c-40-1-smrt1041-691-2023-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: पुत्र के बाद पिता का शव भी गंगा से बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: पुत्र के बाद पिता का शव भी गंगा से बरामद
विज्ञापन
हस्तिनापुर। सोमवार को चेतावाला निवासी परमल की खेती करने वाले पिता-पुत्र संदिग्ध परिस्थितियों में गंगा में डूब गए थे। 16 वर्षीय पुत्र दीपांकर का शव बुधवार को गंगा में सर्च अभियान के दौरान बरामद कर लिया गया था। बृहस्पतिवार को तलाशी अभियान के दौरान उसके पिता पांचू सरदार का शव पुलिस ने गंगा से बरामद किया।
गांव चेतावाला निवासी पांचू सरदार (42) और दीपांकर (16) खेड़ी गांव के जंगल में गंगा पार बिजनौर के दतियाना गांव में रहकर परमल की खेती करते थे। सोमवार को वह गांव चेतावाला से अपने खेत पर जा रहे थे। वह खेड़ी गांव के घाट से गंगा पार कर रहे थे। इसी दौरान वह गंगा में डूब गए। शाम तक खेत पर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने आसपास पता किया, परंतु कोई सुराग नहीं मिला। मंगलवार की शाम थाने पर गंगा में डूबने की आशंका जाहिर करते हुए तहरीर दी गई। बुधवार को पुलिस ने गंगा में सर्च अभियान चलाया। मखदूमपुर गांव के समीप दीपांकर का शव पुलिस ने बरामद किया। पीएससी टीम की मदद से चलाए गए सर्च अभियान के दौरान बृहस्पतिवार को क्षेत्र के जलालपुर जोरा गांव के समीप गंगा में डूबे पांचू सरदार का शव भी मिल गया। थाना प्रभारी रमेश चंद शर्मा ने बताया कि गंगा में डूबे पिता-पुत्र दोनों के शव मिल गए हैं। गंगा में डूबने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है, जिसका पता लगाया जा रहा है।