फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   After the consecration of the Shiv family, the Kalash Yatra was carried out

शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा कर निकाली कलश यात्रा

Tue, 27 May 2025 01:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 27 May 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
After the consecration of the Shiv family, the Kalash Yatra was carried out
रोहटा। गांव रासना के मंदिर में ​शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा पर कलश यात्रा में शामिल महिलाएं। आयो
रोहटा। गांव रासना में सहकारी समिति परिसर स्थित 160 वर्ष पुराने शिव मंदिर का ग्रामीणों के सहयोग से जीर्णोद्धार संपन्न हुआ। शिव परिवार की स्थापना से पूर्व गांव में 51 कलश और महिला श्रद्धालुओं के साथ धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। मंदिर परिसर में हवन और भंडारे का आयोजन हुआ। पीले वस्त्र धारण कर महिलाएं सिर पर कलश लेकर कर मंगल गीत व हर-हर महादेव की गूंज के साथ कलश यात्रा लेकर नवनिर्मित मंदिर से गांव के विभिन्न मोहल्लों से होकर शिव मंदिर पहुंची। आचार्य द्वारा मंत्रोच्चार के साथ कलश में जल भरा गया। ढोल नगाड़े एवं बैंडबाजे की धुन पर भक्तजन कलश लेकर मंदिर परिसर पहुंचे। कस्बे में कई जगह पुष्प वर्षा से कलश यात्रा का स्वागत किया गया। कलश यात्रा में सैकड़ों कन्याओं एवं महिलाओं ने हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनिंदर पाल सिंह रहे। इस अवसर पर सुनील रोहटा, वीरेंद्र सिंह, मदनपाल सिंह, डॉ. ओपी तोमर ईश्वर दयाल, राजीव त्यागी, सुधीर त्यागी, अजीत सिंह, डॉ. कृष्णपाल सिंह, पवन त्यागी, प्रदीप त्यागी, कर्नल अमरदीप, शिवम त्यागी, मयंक त्यागी, बोबी शर्मा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed