फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   After sending his family to his in-laws' house, the young man committed suicide by jumping from a tank.

Meerut News: परिजनों को ससुराल भेजकर युवक ने टंकी से कूदकर दी जान

Sun, 28 Sep 2025 10:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 10:15 AM IST
विज्ञापन
After sending his family to his in-laws' house, the young man committed suicide by jumping from a tank.
दौराला -युवक के पानी की टंकी से कूदने के बाद मौके पर एकत्रित भीड़ और जानकारी लेती पुलिस। स्रोत
दौराला (मेरठ)। दौराला चौराहे पर जिला पंचायत मार्केट के पास बनी पानी की टंकी से परीक्षितगढ़ के अगवानपुर निवासी शाकिब 22 वर्ष ने कूदकर आत्महत्या कर ली। वह अपने माता पिता और पत्नी के साथ अपनी सुसराल कुलंजन गांव जा रहा था। रास्ते में वह कोई काम बताकर दौराला रुक गया और परिजनों को ससुराल भेजकर टंकी पर चढ़कर कूद गया। अस्पताल ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस जांच कर रही है। परिजनों ने किसी तरह के घरेलू विवाद से इन्कार किया है।
विज्ञापन

अगवानपुर निवासी अख्तर के दो पुत्र शाकिब और उम्मेद है। उम्मेद पंजाब में नौकरी करता है, जबकि शाकिब मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। शाकिब की कुलंजन निवासी साजिया से 21 जून 2024 को शादी हुई थी। शनिवार को शाकिब अपनी पत्नी साजिया, मां अजीजा और पिता के साथ कुलंजन जा रहा था। दौराला पहुंचने के उसने खतौली किसी काम से जाने की बात कहकर तीनों को कुलंजन भेज दिया। इसके बाद शाकिब दौराला चौराहा स्थित पानी की टंकी पर चढ़कर नीचे कूद गया। मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस और लोगों ने युवक को सीएचसी दौराला में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पत्नी का फोन आने पर पुलिस ने दी जानकारी
हादसे के बाद पुलिस उनकी शिनाख्त के प्रयास में लगी थी तभी युवक के फोन पर उसकी पत्नी का फोन आया। पुलिस ने पत्नी को पूरे मामले की जानकारी दी। शाकिब की मौत की जानकारी मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। परिजन दौराला थाने पहुंचे और जानकारी ली। पत्नी का रोकर बुरा हाल है। अन्य परिजन भी काफी दुखी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्यों दी जान, जांच में जुटी पुलिस
सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि परिजनों से बातचीत की गई तो उन्होंने परिवार में किसी तरह के विवाद आदि होने से इन्कार किया है। उन्होंने बताया कि घर में कोई तनाव नहीं था। पति-पत्नी के संबंध भी अच्छे थे। ऐसे में पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि यदि परिवार में किसी तरह का विवाद नहीं था तो शाकिब ने यह कदम क्यों उठाया। पुलिस उसके करीबियों, दोस्तोें से पूछताछ व मोबाइल की जांच कर जानकारी जुटा रही है।

दौराला -युवक के पानी की टंकी से कूदने के बाद मौके पर एकत्रित भीड़ और जानकारी लेती पुलिस। स्रोत

दौराला -युवक के पानी की टंकी से कूदने के बाद मौके पर एकत्रित भीड़ और जानकारी लेती पुलिस। स्रोत

दौराला -युवक के पानी की टंकी से कूदने के बाद मौके पर एकत्रित भीड़ और जानकारी लेती पुलिस। स्रोत

दौराला -युवक के पानी की टंकी से कूदने के बाद मौके पर एकत्रित भीड़ और जानकारी लेती पुलिस। स्रोत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed