{"_id":"68ae22d1d7b328765e0f5737","slug":"after-playing-the-shehnai-eight-types-of-worship-were-performed-meerut-news-c-14-1-mrt1002-957308-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहनाई वादन के बाद हुई अष्ट प्रकार की पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहनाई वादन के बाद हुई अष्ट प्रकार की पूजा
Wed, 27 Aug 2025 02:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Wed, 27 Aug 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। सदर ढोलकी मोहल्ले में श्री जैन श्वेतांबर श्री संघ के द्वारा पर्वाधिराज श्री पर्यूषण महापर्व की आराधना हुई। शहनाई वादन के बाद अष्ट प्रकार की पूजा की गई। जप, तप, त्याग कर लोगों ने अपनी आत्मा को निर्मल बनाने का संकल्प लिया। सप्तम पर्यूषण पूजा के लाभार्थी अरुण जैन, दीप, तुषार, अनंत, मुकेश, मोहित, विशाल जैन, शैलेंद्र, अमित आदि परिवार रहे। भगवान की आरती के बाद शांति जलधारा हुई। प्रियंका मधु ने भजन प्रस्तुति दी। इसमें मयंक, अमित, नरेंद्र, नवीन, शांतिलाल, भावेश, शशांक, अखिलेश आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन