फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   After one and a half month of marriage, wife turned out to be three months pregnant, when the truth came out, she threatened to kill her husband

शादी के डेढ़ माह बाद पत्नी निकली तीन माह की गर्भवती, सच आया सामने तो पति को दी हत्या की धमकी

Wed, 25 Jun 2025 01:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jun 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
After one and a half month of marriage, wife turned out to be three months pregnant, when the truth came out, she threatened to kill her husband
सरधना। थाना क्षेत्र एक गांव निवासी युवक ने अपनी पत्नी से जान का खतरा जताया है। पीड़ित ने पत्नी, मायका पक्ष और बिचौलिए पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाते हुए एसएसपी से सुरक्षा व न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित का कहना है कि शादी के डेढ़ माह बाद उसे पता चला कि उसकी पत्नी तीन माह के गर्भ से है। इस बात को उजागर करने पर अब पत्नी उसे जान से मारने की धमकी दे रही है।
विज्ञापन

पीड़ित युवक ने बताया कि उसकी शादी 6 मार्च, 2025 को हापुड़ जिले के एक गांव निवासी युवती से हुई थी। पीड़ित के अनुसार, शादी की पहली रात ही पत्नी ने उसे दूध में नींद की गोली मिलाकर पिला दी। पूछने पर पत्नी ने स्वीकार किया कि वह किसी अन्य युवक से प्रेम करती है और उसी के कहने पर उसने नींद की गोली दी थी। पीड़ित ने मामले की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने पत्नी के मायके पक्ष व बिचौलिए से बात की तो आरोपियों ने उसे जान से मारने व झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे डाली। शादी के चार दिन बाद ही पत्नी अपने मायके में चली गई। शादी के एक सप्ताह बाद पत्नी की कॉल उसकी बहन के फोन पर आई। पत्नी ने पीड़ित की बहन को बताया कि वह गर्भवती है। इसके बाद वह पत्नी को ससुराल से अपने घर ले आया। पत्नी उसके व उसके परिजनों के साथ अक्सर झगड़ा करने लगी। शादी के दो महीने बाद पत्नी के पेट में दर्द होने पर उसे महिला चिकित्सक को दिखाया।
विज्ञापन

चिकित्सक ने उसे अल्ट्रासाउंड की सलाह दी। रिपोर्ट में उसकी पत्नी तीन माह की गर्भवती पाई गई। जबकि उस समय उसकी शादी को मात्र डेढ़ माह ही हुआ था। परिजनाें ने उसकी पत्नी से पूछताछ की तो उसने स्पष्ट कहा कि यह बच्चा उसके प्रेमी का है। आरोप है कि उसकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ अक्सर फोन पर चैट करती रहती थी। उसके फोन पर उसके प्रेमी के साथ अश्लील वीडियो भी हैं। उसने पत्नी के मायके पक्ष के लोगों को जानकारी दी तो वह बिचौलिए के साथ उसके घर पहुंचे। 8 मई को उसके घर पर पंचायत हुई। इसके बाद पत्नी जेवरात व अपने कपड़े लेकर मायके चली गई। इस बीच पत्नी ने गर्भपात भी कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीते रविवार को पत्नी अपने मायके पक्ष के लोगों के साथ उसके घर पहुंची और परिजनों के साथ गाली गलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। आरोपियों ने पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने व झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। आरोप है कि पत्नी अपने प्रेमी व मायके पक्ष के लोगों के साथ मिलकर उसकी हत्या की साजिश रच रही है। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed