फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   After one and a half hour, the bodies of two friends trapped in the car were removed by cutting it with a gas cutter.

Meerut News: डेढ़ घंटे बाद गैस कटर से कार काटकर निकाले में फंसे हुए दो दोस्तों के शव

Mon, 24 Feb 2025 01:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
After one and a half hour, the bodies of two friends trapped in the car were removed by cutting it with a gas cutter.
इकरार अहमद....... सरधना रोड पर हुई सड़क दुर्घटना में घायल दीपांशु मेडिकल कॉलेज में उपचार दिन पा
चौधरी चरण सिंह गंगनहर पटरी कांवड़ मार्ग पर हादसे में दो दोस्तों की मौत का मामला
विज्ञापन

रोहित ने कहा था- मम्मी शादी में जा रहा हूं, जल्द लौट आऊंगा, शहर से बाहर जाने की जानकारी नहीं दी
संवाद न्यूज़ एजेंसी
कंकरखेड़ा/सरधना। चौधरी चरण सिंह गंगनहर पटरी कांवड़ मार्ग पर हादसे में तेज रफ्तार कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इसमें दोनों दोस्त नकुल कश्यप और मनप्रीत के शव बुरी तरह फंस गए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद गैस कटर से काटकर दोनों शवों को बाहर निकाला। कंकरखेड़ा के लक्ष्य अस्पताल में भर्ती रोहित के परिजन वहां पहुंच गए। बड़े भाई जतिन ने बताया कि रोहित ने घर से निकलते समय कहा था कि मम्मी दोस्तों के साथ शादी में जा रहा हूं, जल्द घर आ जाऊंगा। उसने शहर से बाहर शादी में जानकारी नहीं दी थी।
गाजियाबाद के सराय नजर अली निवासी जतिन पुत्र स्वर्गीय त्रिलोक चंद ने बताया कि वह गुरुग्राम की एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। उसका छोटा भाई रोहित ग्राफिक्स का काम सीख रहा है। शनिवार रात रोहित अपने दोस्त मनप्रीत, नकुल कश्यप व हिमांशु के साथ कार से शादी में जाने की बात कहकर घर से निकला था। तब उसकी मम्मी को लगा था कि वह गाजियाबाद में ही किसी शादी समारोह में जा रहा है और जल्द वापस लौट आए। रविवार सुबह सरधना थाना क्षेत्र में कपसाड़ गांव के सामने हादसे के बाद पुलिस का फोन आया तो परिजनों को रोहित को दोस्तों के साथ शहर से बाहर खतौली में जाने की जानकारी हुई।
विज्ञापन

------

माता-पिता के इकलौते बेटे थे नकुल और मनप्रीत
हादसे में दो घरों के चिराग बुझ गए। नकुल दो बहनों का इकलौता भाई था। बड़ी बहन जाह्नवी की गत वर्ष ही मुरादाबाद शादी हुई है। छोटी बहन वंशिका पढ़ रही है। पिता राजकुमार किराना की छोटी की दुकान करते हैं। नकुल नोएडा में एक आईटी कंपनी में सर्विस करता था। वैगनआर कार उसकी थी। वह भी गाजियाबाद में ही शादी में जाने की बात कह कर गया था। उसकी मौत से मां मधु समेत परिजनों के आंसु थम नहीं रहे। मनप्रीत भी अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। वह भी दो बहनों का भाई था। बड़ी बहन जसप्रीत की शादी पंजाब में हुई है। छोटी बहन जगप्रीत डॉक्टरी की पढ़ाई कर रही है। पिता कमलजीत सिंह डाबर कंपनी से रिटायर्ड हैं। मां कमलजीत कौर गृहणी हैं। मनप्रीत एक दवाई की दुकान पर काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


----
तेज रफ्तार ने ली दो दोस्तों की जान
ग्रामीणों ने बताया कि कार की गति तेज थी। चालक भी कार को नियंत्रित नहीं कर सका। तेज रफ्तार कार पेड़ से जा टकराई। टक्कर लगने के बाद एयर बैग खुल गए। वहीं, कार की छत भी फट गई। एयरबैग खुलने के बाद भी कार में आगे बैठ नकुल और मनप्रीत की मौत हो गई, पीछे बैठे हिमांशु व राेहित पीछे का शीशा तोड़ते हुए बाहर जा गिरे। हादसे के बाद मार्ग पर दोनाें तरफ कुछ देर के लिए जाम भी लग गया।

इकरार अहमद....... सरधना रोड पर हुई सड़क दुर्घटना में घायल दीपांशु मेडिकल कॉलेज में उपचार दिन पा

इकरार अहमद....... सरधना रोड पर हुई सड़क दुर्घटना में घायल दीपांशु मेडिकल कॉलेज में उपचार दिन पा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed