फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   After Mangalacharan, the children performed Abhishek

मंगलाचरण के बाद बच्चों ने किया अभिषेक

Mon, 14 Jul 2025 02:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
After Mangalacharan, the children performed Abhishek
फूल बाग कॉलोनी जैन मंदिर में कार्यक्रम।
मेरठ। पश्चिमी कचहरी मार्ग स्थित श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर में बच्चों ने अभिषेक एवं पूजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत मंगलाचरण और नवकार मंत्र से हुई। अभिषेक का सौभाग्य उत्कर्ष, मानिक, व्योम, देवराज ,यशराज ,अक्षत को मिला। बच्चों ने उत्साह के साथ महावीर भगवान के जयकारे लगाए। अष्ट द्रव्यों से महावीर भगवान की पूजा की। इस दौरान अर्घ्य सभी समर्पित किए गए।
विज्ञापन

कार्यक्रम संयोजक विपिन जैन ने बच्चों को अभिषेक एवं शांतिधारा का महत्व बताया। सही विधि विधान की जानकारी दी। बच्चों को समझाया कि अभिषेक आत्मशुद्धि का प्रतीक है। शांतिधारा आत्मिक शांति और शुद्ध विचारों की ओर प्रेरित करती है। बच्चों ने सच्ची श्रद्धा के साथ भगवान का अभिषेक किया और शांतिधारा सीखा। कार्यक्रम को सफल बनाने में राजीव राय जैन, पूनम चंद्र जैन, संजय जैन, विकास जैन, अनिल जैन, सुधीर जैन, सोनिया जैन आदि रहीं।
विज्ञापन

प्रक्षाल शिविर लगाया
- शारदा रोड स्थित महावीर जयंती भवन में पूजन और प्रक्षाल शिविर लगाया गया। कार्यक्रम का संयोजन सौरभ जैन सराफ ने किया। इसमें 85 बालक-बालिकाओं ने ज्ञान प्राप्त किया। सौरभ जैन ने अष्टानिका पर्व के विषय में बताया। सौरभ जैन सराफ ने बच्चों को बताया कि अष्टानिका पर्व वर्ष में तीन बार फाल्गुन, आषाढ़ व कार्तिक माह के अंतिम आठ दिनों में मनाया जाता है। इस पर्व में किए जाने वाले विधान पाठ आदि का महत्व अन्य दिनों की तुलना में कई गुना बढ़ जाता है। देवेंद्र जैन, विनोद जैन, अतुल जैन ने प्रक्षाल की सभी आवश्यक क्रियाएं संपन्न कराईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed