{"_id":"68b04832392b27a1270d006d","slug":"after-losing-the-match-the-player-of-the-other-team-was-attacked-meerut-news-c-42-1-smrt1030-104305-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैच हारने के बाद दूसरी टीम के खिलाड़ी पर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैच हारने के बाद दूसरी टीम के खिलाड़ी पर किया हमला
Thu, 28 Aug 2025 05:44 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Thu, 28 Aug 2025 05:44 PM IST
विज्ञापन
दौराला। अख्तियारपुर गांव निवासी विशू ने बृहस्पतिवार को दौराला थाने पहुंचकर गांव के ही दो युवकों पर मैच हार जाने के बाद हमला करने का आरोप लगाया है। हमले में विशू घायल हो गया। पीड़ित ने तहरीर दी।
विशू ने बताया कि उन्होंने गांव की ही टीम से क्रिकेट मैच खेला था, जिसमें उनकी टीम जीत गई। आरोप है कि हार के बाद दूसरी टीम के दो खिलाड़ियों ने उसके साथ गाली गलौज करनी शुरू कर दी, विरोध किया तो दोनों ने उस पर बैट से हमला बोल दिया, जिसमें वह घायल हो गया। पीड़ित ने किसी तरह वहां से भागकर जान बचाई। आरोपियों ने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल का कहना है क जांच की जा रही है। संवाद