फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   After killing the youth, the body was packed in a sack and thrown into a well.

Meerut News: युवक की हत्या के बाद शव बाेरे में बंद कर कुएं में फेंका

Tue, 21 Apr 2026 10:17 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 10:17 PM IST
विज्ञापन
After killing the youth, the body was packed in a sack and thrown into a well.
खरखौदा के गांव अतराड़ा में मिले शव के मामले में जांच करती पुलिस(पुलिस)
- अतराडा के जंगल में 20 फीट गहरे कुएं में मिली युवक की लाश
विज्ञापन

- मृतक की नहीं हो सकी पहचान, पुलिस ने शव मोर्चरी भिजवाया
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा (मेरठ)। थाना खरखौदा क्षेत्र के गांव अतराडा के जंगल में बंद पड़े 20 फीट गहरे कुएं में मंगलवार को एक बोरे में सड़ी गली हालत में करीब 35 वर्षीय युवक का शव मिला है। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला। फॉरेंसिक टीम ने भी मामले की जांच की। शव करीब 10 से 12 दिन पुराना लग रहा है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव मोर्चरी भेज दिया।
खरखौदा पुलिस के अनुसार गांव अतराडा के जंगल में गैस एजेंसी के पीछे श्रीनिवास पुत्र छिद्दा का खेत है। कुछ मजदूर मंगलवार को सुबह के समय उसकी गेहूं की फसल काटने के लिए पहुंचे थे। तेज दुर्गंध आने पर मजदूरों ने आसपास खोजबीन की तो पास में ही बंद पड़े करीब 20 फीट गहरे कुएं में एक प्लास्टिक के बाेरे के आसपास कीड़े रेंगते दिखे। मजदूरों ने तुरंत ही इस मामले में ग्रामीणों को सूचना दी। बाद में जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बोरे को बाहर निकाला। बोरे में करीब 35 वर्षीय अज्ञात युवक का सड़ी गली हालत में शव मिला।
विज्ञापन

बाद में फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जांच की। पुलिस के अनुसार शव करीब 10 से 12 दिन पुराना लग रहा है। मृतक ने लाल रंग की टी शर्ट व ग्रे रंग का लोअर पहना है। शव का चेहरा पूरी तरह से गलने के कारण बे पहचान हो चुका है। पुलिस ने पहचान करने का काफी प्रयास किया लेकिन पहचान नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन--
हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के उद्देश्य से बोरे में बंद कर यहां डाला गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा तथा आगे की कार्रवाई होगी। फिलहाल शव की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस संबंध में आसपास के जनपद की पुलिस को भी अवगत करा दिया गया है। -प्रमोद कुमार सिंह, सीओ किठौर

----------
सड़क से करीब एक किमी है घटनास्थल
ग्रामीणों के अनुसार जिस कुएं में शव मिला है वह किठौर-हापुड़ मार्ग से करीब एक किलोमीटर दूर है। किसी वाहन से बोरे में शव को यहां लाकर फेंका गया।

संदूक में मिले युवती के शव की भी पहचान नहीं
5 दिसंबर 2021 को भी खरखौदा थाना क्षेत्र के गांव अतराडा में ही काली नदी किनारे गन्ने के खेत में एक बंद संदूक में 21 वर्षीय युवती का अर्द्धनग्न अवस्था में शव मिला था। घटना की सूचना पर तत्कालीन एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने मौके पर जाकर मामले की जांच की थी लेकिन पुलिस के एड़ी चोटी का जोर लगाने के बाद भी आज तक शव की कोई पहचान नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed