फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   After killing a friend in Muzaffarnagar a young man kept the dead body hidden in house for three days

दोस्त निकला दानव: मित्र की हत्या कर तीन दिन घर में छिपाए रखी लाश, वजह जान कर सन्न रह गए लोग

Mon, 08 Jul 2024 09:51 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 08 Jul 2024 09:51 PM IST
सार

शव को आरोपी तीन दिन तक घर में ही छिपाए रहा। सोमवार को लाश को ठिकाने लगवा दिया। लेकिन इस बीच परिजनों के शक जताने पर पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया।

विज्ञापन
After killing a friend in Muzaffarnagar a young man kept the dead body hidden in house for three days
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर की पॉश कॉलोनी वसंधुरा में ऑटोमोबाइल कंपनी में काम करने वाले धर्मेंद्र आर्य (35) की उसके दोस्त ने ही धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी। लाश को तीन दिन तक घर में ही छिपाए रखा। रेहड़े में रखवाकर शव को मंसूरपुर क्षेत्र में फिंकवा दिया। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो वारदात का खुलासा हुआ।

विज्ञापन

शहर के अवध विहार निवासी धर्मेंद्र आर्य (35) और मूल रूप से दिल्ली के कृष्णा नगर और वर्तमान में वसुंधरा कॉलोनी निवासी रोहित जानसठ रोड स्थित ऑटोमोबाइल कंपनी में एक साथ काम करते थे। दो माह पहले रोहित ने काम छोड़ दिया था। शनिवार को धर्मेंद्र आर्य कंपनी से  तीन लाख 64 हजार रुपये और चेक लेकर बैंक में जमा करने के लिए निकला था, लेकिन इसके बाद गायब हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन और कंपनी के कर्मचारी उसकी तलाश कर रहे थे। शक होने पर पुलिस ने रोहित को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो हत्या की वारदात का खुलासा हुआ। सोमवार शाम करीब चार बजे बोरे में बंद उसका शव मंसूरपुर थाना क्षेत्र के जड़ौदा गांव के पास होटल के पीछे पड़ा मिला।

विज्ञापन

धर्मेंद्र आर्य रुपये लेकर आरोपी रोहित के वसुंधरा कॉलोनी स्थित घर पर आया था। दोनों के बीच रुपयों के लेन-देन को लेकर विवाद हो गया। रोहित ने धारदार हथियार से वार कर उसकी हत्या कर दी। शव को आरोपी तीन दिन तक घर में ही छिपाए रहा। सोमवार को एक रेहड़े को किराए पर बुलाकर लाश को ठिकाने लगवा दिया। लेकिन इस बीच परिजनों के शक जताने पर पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी से नकदी बरामद कर ली है। पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed