{"_id":"682f863408205b0e150a66f2","slug":"after-interrogation-stf-released-both-the-persons-including-the-exam-in-charge-meerut-news-c-72-1-mrt1062-133974-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसटीएफ ने पूछताछ के बाद परीक्षा प्रभारी समेत दोनों को छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसटीएफ ने पूछताछ के बाद परीक्षा प्रभारी समेत दोनों को छोड़ा
विज्ञापन
मेरठ। अवैध तरीके से परीक्षा कराने के आरोप में पकड़े परीक्षा प्रभारी समेत दोनों को पुलिस ने पूछताछ के बाद छोड़ दिया है। एसटीएफ के अधिकारियों का कहना है कि जांच में जो विवि से साक्ष्य मांगे गए थे, वह उन्होंने मुहैया करा दिए हैं। इसके बाद उनको परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया गया।
बिजनौर के देहरादून रोड पर चंदक में एक काॅलेज है। कुछ समय पहले मेरठ की एक प्राइवेट विवि ने इसे खरीदा है। काॅलेज में विवि के छात्रों का 20 मई से बीटेक, बीसीए और पालीटेक्निक के करीब दो सौ छात्र बैठे हुए थे। बुधवार को दूसरी पाली में एग्जाम कराने के बाद छात्रों की एग्जाम कापी एक गाड़ी में भरकर विवि ले जा रहे थे। एसटीएफ ने छापा मारकर सभी एग्जाम कापी कब्जे में ले ली थी। इस मामले में एसटीएफ ने विवि के परीक्षा प्रभारी समेत दो को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी।
एसटीएफ को जानकारी मिली थी कि विवि ने कई राज्यों में फर्जी सेंटर बनाकर नकल कराई जा रही थी। घटना के बाद विवि अधिकारियों को भी मौके पर बुलाया गया था। एसटीएफ ने बृहस्पतिवार को दोनों से विस्तृत पूछताछ की। हालांकि बाद में छोड़ दिया गया। एएसपी एसटीएफ बृजेश सिंह ने बताया कि जांच में जो साक्ष्य विवि से मांगे गए, वह उन्होंने मुहैया करा दिए।