फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   After hearing the children's accurate answers, the DM gave them chocolates and promised to take them on a trip to Delhi.

Meerut News: बच्चों के सटीक जवाब सुन डीएम ने दी चॉकलेट, दिल्ली घुमाने का किया वादा

Fri, 06 Feb 2026 09:18 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Fri, 06 Feb 2026 09:18 PM IST
विज्ञापन
After hearing the children's accurate answers, the DM gave them chocolates and promised to take them on a trip to Delhi.
कृष्णापुरी प्राथमिक विद्यालय में डीएम ने किया स्मार्ट क्लास का शुभारंभ, क्लास रूम में बच्चों ने किया संवाद
विज्ञापन

-ब्लैक बोर्ड पर सवाल हल कराए, पहाड़े सुने, सामान्य ज्ञान के प्रश्न पूछे
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। ब्रह्मपुरी स्थित कृष्णापुरी प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार को जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह ने स्मार्ट क्लास का उद्घाटन किया। वह क्लास रूम में कुछ देर के लिए गुरुजी बन गए और कक्षा पांच के बच्चों से संवाद किया। छात्र-छात्राओं से पहाड़े सुने, सामान्य ज्ञान के कई सवाल पूछे। बच्चों ने सही और सटीक जवाब देकर डीएम का दिल जीत लिया। वह इतने खुश कि उन्होंने बच्चों को चॉकलेट मंगाकर खिलाई। सर्दी कम होने पर दिल्ली घुमाने का वादा किया।
स्कूल में पहुंचे डीएम का छात्र-छात्राओं ने तिलक लगाकर स्वागत किया। डीएम ने स्मार्ट क्लास का शुभारंभ किया। डीएम ने बच्चों से ब्लैक बोर्ड पर सवाल हल कराए। बाद में डीएम कक्षा पांच में पहुंच गए। क्लास रूम में उन्होंने विद्यार्थियों से 17 और 19 के पहाड़े सुने। बच्चों ने बिना किसी हिचकिचाहट के सही पहाड़ा सुनाया। इसके बाद डीएम ने देश के प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, राष्ट्रपति और राज्यपाल कौन हैं? बच्चों ने सभी सवालों के सही उत्तर सुनकर डीएम बहुत प्रभावित हुए। डीएम ने उनकी सराहना की।
विज्ञापन

उन्होंने तुरंत बच्चों के लिए चॉकलेट मंगाई और उन्हें दी। चॉकलेट पाकर बच्चे बेहद खुश हुए। डीएम ने बच्चों से सर्दी कम होने पर उन्हें दिल्ली चिडियाघर घुमाने का वादा किया। इसके बाद डीएम ने वहां मौजूद बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि 10 दिन बाद मौसम अनुकूल होने पर अभिभावकों की सहमति से इच्छुक बच्चों को दिल्ली चिडियाघर घुमाने ले जाएं। इससे बच्चों का पिकनिक के साथ ज्ञानवर्धन होगा। डीएम की यह बात सुनकर खुशी में बच्चों ने जोरदार तालियां बजाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed