फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   after gst market slow

जीएसटी से बाजार ठंडा, लुभावने ऑफरों का फंडा  

Tue, 04 Jul 2017 09:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Tue, 04 Jul 2017 09:53 AM IST
विज्ञापन
after gst market slow
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) एक जुलाई से लागू हो चुका है। लेकिन लुभावने ऑफरों के बावजूद बाजारों में सन्नाटा पसरा हुआ है। छोटे से लेकर बड़े बाजार अभी जीएसटी के स्वरूप को लेकर तैयार नहीं हुए हैं। कई आइटम ऐसे हैं, जिनकी खरीद पर आकर्षक छूट मिल रही है। लेकिन ग्राहक भी इस नए टैक्स के बारे में प्रॉपर जानकारी न मिलने पर खरीदारी को लेकर आशंकित हैं।

विज्ञापन


जीएसटी लागू हुए तीन दिन हो चुके हैं। ऐसे में शॉपिंग मॉल्स में सभी ब्रांडेड कपड़ों और कॉस्मेटिक की खरीदारी पर अच्छी छूट मिल रही है। अधिकांश बाजारों में प्री जीएसटी छूट ऑफरों के खत्म होने के बाद शॉपिंग मॉल्स में पोस्ट जीएसटी ऑफर चल रहे हैं। हालांकि बाजार में चुनिंदा सामानों पर अभी भी छूट जारी है। इसमें कपड़े और कॉस्मेटिक आइटम प्रमुख रूप से हैं। फै शन बिगबाजार, पैंटालून, लिवाइस, वुडलैंड, जारा फैशन वॉक, बीबा, रंगमंच, शॉपर्स स्टॉप, वॉन हुसैन, यूनाइटेड कलर ऑफ बैनेटन, एलिन सोली, जेड प्लस पर छूट है। वोयला ज्वैलरी की खरीद पर भी अच्छी छूट जीएसटी के बाद भी दी जा रही है। 
विज्ञापन


ग्राहकों को आकर्षित करने का फंडा
जीएसटी लागू होने के बाद बाजार से ग्राहक एकदम गायब है। दुकानदार खाली बैठे हैं। इसलिए ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कंपनियों ने यह फंडा अपनाया है। कई शोरूम ऐसे हैं जिनके यहां एक जुलाई के बाद एक भी ग्राहक नहीं पहुंचा तो अधिकांश दुकानदार ऐसे हैं, जिनकी एक पैसे की कमाई तक नहीं हुई है। इसलिए कंपनियां पुराना माल निकालने के लिए पोस्ट जीएसटी ऑफर दे रही हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


लगभग सभी कंपनियां दे रहीं छूट
कपड़ों के  सभी नामचीन ब्रांड्स पर इन दिनों छूट चल रही है। कंपनियां कपड़ों की खरीद पर एक के साथ एक मुफ्त, तीन खरीदो दो मुफ्त ले जाओ जैसे ऑफर दे रही हैं। वहीं 10 प्रतिशत से लेकर 50 प्रतिशत तक कीमतों में छूट मिल रही हैं। सभी नामचीन कंपनियों की ओर से छूट के कई ऑफर ग्राहकों को लुभाने के लिए चल रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed