फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   After four days of decline, the market made a strong comeback, gaining Rs 200 crore.

Meerut News: चार दिन की गिरावट के बाद बाजार में जोरदार वापसी, 200 करोड़ का लाभ

Thu, 14 May 2026 08:04 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 08:04 PM IST
विज्ञापन
After four days of decline, the market made a strong comeback, gaining Rs 200 crore.
- शहर के निवेशकों ने ली राहत की सांस
विज्ञापन


सोना चांदी से बनाई लोगों ने दूरी, ऑटोमोबाइल, बैंकिंग, डिफेंस के शेयरों में तेजी

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। शेयर बाजार में बीते चार कारोबारी सत्रों में भारी उतार चढ़ाव रहा। हालांकि बृहस्पतिवार को बाजार में पूरी तरह बदलाव नजर आया। शहर के ब्रोकर, ट्रेडर्स और बाजार जानकारों के अनुसार शहर के निवेशकों को 200 करोड़ का सीधा लाभ पहुंचा। सोना और चांदी से लोगों ने दूरी बनाई। शेयर ब्रोकर अरविंद कुमार गुप्ता ने बताया कि बैंकिंग में एसबीआई में 1.5 प्रतिशत, एचडीएफसी में 3.5 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक ने 1.5 प्रतिशत की तेजी दिखाई।
शेयर ब्रोकर अरविंद कुमार गुप्ता ने बताया कि ऑटोमोबाइल, डिफेंस, भेल सहित सभी गवर्नमेंट पीएसयू में तेजी रही। हालांकि बीते कुछ दिनों से पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव, कच्चे तेल की कीमतों में तेजी, विदेशी निवेशकों की बिकवाली और रुपये की कमजोरी के चलते सेंसेक्स और निफ्टी लगातार दबाव में रहे। कई सत्रों में सेंसेक्स 700 से 900 अंक तक टूटा। इससे निवेशकों को भारी नुकसान उठाना पड़ा।
विज्ञापन

बाजार विशेषज्ञों में अनिल वर्मा ने बताया कि बीते कुछ दिनों से हो रही इस गिरावट के पीछे विदेशी निवेशकों की बिकवाली, वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता और क्रूड ऑयल की बढ़ती कीमतें प्रमुख कारण रहीं। इसका असर शहर के निवेशकों पर भी साफ दिखाई दे रहा था। शहर के व्यापारी, युवा निवेशक और म्यूचुअल फंड में एसआईपी करने वाले मध्यम वर्गीय परिवारों में चिंता का माहौल बना रहा। बैंकिंग, ऑटो, आईटी और ज्वेलरी सेक्टर के शेयरों में गिरावट से स्थानीय निवेशकों के पोर्टफोलियो प्रभावित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजार जानकार आशुतोष अग्रवाल ने बताया कि बृहस्पतिवार को बाजार ने जोरदार वापसी की। सेंसेक्स में 800 अंकों से अधिक की तेजी दर्ज की गई। जबकि निफ्टी भी मजबूत बढ़त के साथ बंद हुआ। बेहतर कॉर्पोरेट नतीजों और वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों के चलते निवेशकों ने खरीदारी की। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ वर्षों में शहर के युवाओं और व्यापारियों का रुझान शेयर बाजार एवं म्यूचुअल फंड की ओर तेजी से बढ़ा है। ऐसे में बाजार की हर बड़ी हलचल का असर निवेश रणनीति पर दिखाई देता है।

-------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed