फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   After entering the house, the miscreants yanked earrings from the ears of an elderly woman, she got injured

Meerut News: घर में घुसकर बदमाशों ने बुजुर्ग महिला के कानों से कुंडल झटके, घायल

Mon, 15 Jul 2024 05:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2024 05:36 AM IST
विज्ञापन
After entering the house, the miscreants yanked earrings from the ears of an elderly woman, she got injured
परीक्षितगढ़। गांव कैली रामपुर में रविवार दोपहर दीवार फांदकर एक घर में घुसे दो बदमाशों ने घर में सो रही 80 वर्षीय समंतरा के कानों से सोने के कुंडल झटक लिए। इससे महिला घायल हो गई। शोर सुनकर परिजनों की भी आंख खुल गई। वह पीछे दौड़े तो बदमाश दीवार फांदकर फरार हो गए। पीड़िता के पुत्र ने थाने में दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

गांव कैली रामपुर निवासी दिमांग की पत्नी समंतरा रविवार को दोपहर के समय अपने परिवार के साथ आंगन में सोई हुई थी। इसी दौरान दो बदमाश दीवार फांदकर उनके घर में घुस आए। बदमशों ने सो रही वृद्धा समंतरा के दोनों कानों से सोने के कुंडल झटक लिए। पीड़िता के शोर मचाने पर पास में ही सो रहे पुत्र मनवीर, अशोक व प्रवीण की आंख खुल गई। परिवार के लोगों के जागने पर दोनों बदमाश दीवार फांदकर फरार हो गए। पीड़ितों के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। बाद में पीडि़त ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आसपास के मार्गों व जंगल में बदमाशों की तलाश की, लेकिन सुराग नहीं लग सका। महिला के छोटे बेटे अशोक ने थाने में दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने महिला को उपचार के लिए सीएचसी भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed