फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   After dispute with husband, woman commits suicide by jumping from train

पति से विवाद के बाद महिला ने ट्रेन से कटकर की आत्महत्या

Mon, 18 Aug 2025 02:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Aug 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
After dispute with husband, woman commits suicide by jumping from train
मोदीपुरम। पावलीखास फाटक के पास रविवार शाम नौचंदी ट्रेन से कटकर नितेश उर्फ नीतू (35) की मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि पति से विवाद के बाद महिला ने खुदकुशी की है। जीआरपी महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच कर रही है।
विज्ञापन

सीओ दौराला प्रकाशचंद्र अग्रवाल ने बताया की पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के रोशनीकुंज निवासी राजकुमार के मकान में लगभग डेढ़ वर्ष से सतीश अपनी पत्नी नितेश पूर्व नीतू के साथ किराए पर रह रहा था। सतीश एक प्राइवेट बैंक में लोन रिकवरी का काम करता है। महिला मवाना के गणेशपुरी की रहने वाली है। पुलिस के अनुसार दंपती की शादी लगभग पांच वर्ष पूर्व हुई थी। दंपती के कोई संतान नहीं है। पति से विवाद के बाद रविवार शाम से महिला रेलवे स्टेशन के आसपास घूम रही थी। शाम के समय महिला मुजफ्फरनगर की तरफ से आ रही नौचंदी ट्रेन के आगे कूद गई। ट्रेन से कटकर महिला की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने महिला के पति को फोन कर मामले की जानकारी दी। सूचना पर पति व परिजन मौके पर पहुंचे। सीओ दौराला का कहना है कि मामला जीआरपी का है। जीआरपी पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed