फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   after dipa many question arise

कठघरे में योगी की पुलिस, मृतक दीपा के परिजनों ने अधिकारियों से पूछा सवाल ?

Thu, 06 Apr 2017 03:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Thu, 06 Apr 2017 03:20 PM IST
विज्ञापन
after dipa many question arise
जलती चिता से शव क्यों निकाला

दीपा का शव जलती चिता से निकालने का मामला दावों और आरोपों में उलझ गया है। परिजनों ने पुलिस पर ही आरोप लगाते हुए कहा है कि यदि उसे शव चिता से ही निकालना था तो उसे श्मशान घाट ले जाने को क्यों कहा था। खुद शव को घर से पोस्टमार्टम के लिए क्यों नहीं भेजा।

विज्ञापन


दीपा की मां राजवती और परिजनों ने बताया कि हमारी खबर पर जब पुलिस पहुंची थी तो हमने पुलिस को सारी बात बताई थी। पुलिस ने घर के फोटो भी कराए थे। लेकिन किसी पचड़े में न पड़ने की बात कहकर कोई कागजी कार्रवाई नहीं की थी। पुलिस की सहमति से ही हम शव को अंतिम संस्कार के लिए लेकर गए थे। परिजनों ने सवाल किया कि पुलिस ने किसकी शिकायत पर ऐसा किया है। उनकी बेटी मरी है और उनका ही बेटा पुलिस ले गई आखिर क्यों ? परिजनों के आरोपों से पुलिस घिरती नजर आ रही है।
विज्ञापन


वहीं, इंस्पेक्टर टीपी नगर का कहना है कि हो सकता है कि कोई फैंटम सिपाही वहां गया होगा तो इसकी जानकारी की जा रही है। लेकिन अंतिम संस्कार को पुलिस ने नहीं कहा था। हालांकि मोहल्ले में जानकारी करने पर यही पता चला है कि युवती ने कमरा बंद करके फांसी लगाई है। मामला संदिग्ध है इसलिए मौत की वजह जानने के लिए शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। दीपा की शादी या तलाक के बारे में कोई जानकारी नहीं है। किसी तरह की लिखित शिकायत भी परिजनों ने नही की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमए पास थी दीपा
परिजनों के अनुसार दीपा एमए पास थी और बीएड का फार्म भरा था। परिवार में तीन भाई और एक बहन है। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed