फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   After Delhi Road, Hapur Road has now also been made one-way; traffic jams have formed at Zero Mile and Hapur Adda.

Meerut News: अब हापुड़ रोड भी वनवे व्यवस्था, जीरो माइल और हापुड़ अड्डा पर लगा जाम

Fri, 07 Aug 2026 09:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 09:45 PM IST
विज्ञापन
After Delhi Road, Hapur Road has now also been made one-way; traffic jams have formed at Zero Mile and Hapur Adda.
- एसपी यातायात राजेश श्रीवास्तव ने मौके पर पहुंचकर की जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर दिल्ली रोड के बाद अब हापुड़ रोड को भी वनवे कर दिया गया है। सभी प्वाइंटों पर यातायात पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। शुक्रवार को जीरो माइल और हापुड़ अड्डे पर जाम की स्थिति बनी रही। जिसको लेकर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। एसएसपी अविनाश पांडेय ने एसपी यातायात को निर्देश दिए कि शहर में जाम न लगे। यातायात पुलिस के साथ-साथ थाने की पुलिस भी जाम खुलवाने में लगी हुई है।
एसपी यातायात राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि कांवड़ियों की संख्या को देखते हुए शुक्रवार सुबह बेगमपुल से हापुड़ रोड जाने वाले रास्ते को वनवे कर दिया गया है। सभी जगह बैरियर भी लगा दिए गए हैं ताकि कोई कांवड़ियों की लेन में न जा सके। वन-वे होने की वजह से जीरो माइल पर लंबा जाम लगा रहा। जिसको लेकर लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

गंगा प्लाजा के सामने भी दोपहर में भी कुछ देर के लिए भी जाम की स्थिति बनी रही। बेगमपुल से केसरगंज तक चल रही ई-रिक्शा का संचालन बंद कराया। इससे वहां पर जाम से निजात मिल गई। इसी तरह बेगमपुल से हापुड़ अड्डे पर भी अवैध ई-रिक्शा का संचालन बंद होने के चलते वहां भी जाम से लोगों को काफी हद तक निजात मिली। व्यवस्था बनवाने के लिए यातायात पुलिस के साथ-साथ संबंधित थाने की पुलिस और सिविल डिफेंस के लोग भी लगे रहे। एसपी यातायात राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि जाम यातायात व्यवस्था में पहले से सुधार हो गया है। अब जाम नहीं लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed