फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   After cutting the tree, the work of connecting road of Ganganahar bridge started

Meerut News: पेड़ कटने के बाद गंगनहर पुल के संपर्क मार्ग का कार्य शुरू

Mon, 24 Apr 2023 02:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Apr 2023 02:22 AM IST
विज्ञापन
After cutting the tree, the work of connecting road of Ganganahar bridge started
सरधना। दौराला रोड पर सरधना गंगनहर पुल का निर्माण कार्य पूरा होने के कई माह बाद पेड़ काटने की अनुमति मिलने पर निर्माण कार्य शुरू हो गया है। गंगनहर के पुल पर संपर्क मार्ग का अधिकांश हिस्सा तैयार हो गया है। जल्द सड़क के दोनों तरफ मुख्य मार्गों को जोड़ दिया जाएगा, जबकि नए पुल को पूरा कर दिया है। वहीं, अब क्षेत्र के लोगों को जाम से मुक्ति मिल सकेगी।
विज्ञापन

सरधना में गंगनहर पर बने पुल पर दौराला, दिल्ली और मुजफ्फरनगर की ओर से आने वाले वाहनों की संख्या ज्यादा होने कारण आए दिन राहगीरों व स्थानीय लोगों को जाम से जूझना पड़ता है। इससे निजात पाने के लिए सेतु निगम ने सरधना गंगनहर पर पुल का निर्माण चार माह पहले ही पूरा कर चुकी है। तब से पुल को संचालित करने में संपर्क मार्ग के लिए वन विभाग की ओर से पेड़ काटने की अनुमति मिलने का इंतजार किया जा रहा था। अब अनुमति मिलने बाद सेतु निगम ने तेजी से निर्माण कार्य शुरू कर दिया।
विज्ञापन

सरधना में करीब 6 करोड़ रुपये की लागत से पुल का निर्माण किया गया है। जुलाई 2021 में गंगनहर पर सरधना पुल का निर्माण कार्य शुरू किया गया था। निर्माण कार्य करीब डेढ़ साल में पूरा हो गया, लेकिन संपर्क मार्ग नहीं बनने से पुल का निर्माण पूरा नहीं हो सका था। नए पुल के दोनों तरफ संपर्क मार्ग बनाने का कार्य तेजी से चल रहा है। ऐसे में नया पुल जल्द चालू होने की संभावना बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed