फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   after commissioner stricked, SDM servay the kawad way

कमिश्नर की सख्ती, कांवड़ पटरी मार्ग का एसडीएम ने किया निरीक्षण

Tue, 09 Jul 2019 02:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
after commissioner stricked, SDM servay the kawad  way
मेरठ के सरधना में गंगनहर पटरी कांवड़ मार्ग का निरीक्षण करते एसडीएम अमित कुमार भारतीय व अन्य अधिक? - फोटो : SARDANA
कमिश्नर की सख्ती, कांवड़ पटरी मार्ग का एसडीएम ने किया निरीक्षण
विज्ञापन

सरधना। कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन द्वारा तैयारियां तेज कर दी गई हैं। कमिश्नर की सख्ती के बाद सोमवार को अधिकारियों ने कांवड़ मार्ग पटरी का निरीक्षण किया। इस दौरान पीडब्लूडी व सिंचाई विभाग के अधिकारियों को तैयारी पूरी करने के लिए निर्देशित किया गया। कावंड़ यात्रा को लेकर की जा रहीं तैयारियों की रफ्तार अभी धीमी है। समय से काम पूरा न होने से यात्रा में कांवड़ियों को समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

सरधना क्षेत्र में गंगनहर पटरी कांवड़ मार्ग का सोमवार को एसडीएम अमित कुमार भारतीय व सीओ पंकज कुमार सिंह, तहसीलदार अवनीश कुमार ने सिंचाई विभाग, पीडब्ल्यूडी आदि विभागों के अधिकारियों के साथ कांवड़ मार्ग गंगनहर पटरी का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने भलसोना से सलावा पुल तक पटरी का हाल देखा। इस दौरान अधिकारियों को कई स्थानों पर रेलिंग टूटी मिली। अधिकांश स्थानों पर टूटी रेलिंग को मिट्टी के कट्टे लगाकर ठीक किया गया है। पर अभी पटरी किनारे बड़ी झाड़ी, उगी हैं तो हैंड पंप खराब हैं वहीं शौचालय भी नहीं बनवाए गए हैं। तैयारियों की रफ्तार धीमी है। अगर कार्यों में तेजी नहीं आई तो कांवड़ियों को परेशानी झेलनी पड़ेगी। इस संबंध में एसडीएम अमित कुमार भारतीय का कहना है कि पटरी का निरीक्षण किया गया। कुछ खामियां मिली हैं। जिन्हें जल्द पूरा करा लिया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed