फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   After cockroaches, now ant Janata Party

Meerut News: कॉकरोच के बाद अब चींटी जनता पार्टी

Sun, 07 Jun 2026 02:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
After cockroaches, now ant Janata Party
मेरठ। कॉकरोच जनता पार्टी के बाद अब भ्रष्टाचार के खात्मे के लिए मेरठ से चींटी जनता पार्टी (सीजेपी) का गठन किया गया है। सीजेपी का गठन भाजपा के पूर्व नेता एडवोकेट अनूप राघव ने किया है। उन्होंने पार्टी का ध्येय वाक्य बनाया है कि देश में फैले भ्रष्टाचार को चींटी समाप्त करेगी। 1857 में प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की नींव शहर से रखी गई थी।
विज्ञापन




गढ़ रोड स्थित जनकपुरी निवासी अनूप राघव भाजपा श्रम प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष रह चुके हैं। 2014 के बाद भाजपा में निष्क्रिय हो चुके राघव ने कॉकरोच जनता पार्टी के जवाब में चींटी जनता पार्टी का गठन किया है। उन्होंने बताया कि सीजेपी ने पांच सूत्रीय वादे किए हैं। इनमें किसानों को लागत पर 50 प्रतिशत मुनाफे की एमएसपी गारंटी दी जाएगी। मजदूर सम्मान कार्ड पर 12 हजार रुपये प्रति महीना न्यूनतम मजदूरी मिलेगी। गांव रोजगार मिशन के तहत हर पंचायत में 100 नए रोजगार, शिक्षा क्रांति करके 12वीं तक मुफ्त शिक्षा और हर गांव में डिजिटल स्मार्ट क्लास बनेगी। लोगों को मूलभूत सुविधा के तहत नल से जल, पक्की सड़क, 24 घंटे बिजली, पीएचसी बनाई जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सीजेपी को चुनाव आयोग में पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए कागजात तैयार किए जा रहे हैं। पार्टी का सदस्यता शुल्क दस रुपये रखा गया है। पार्टी का संकल्प-खेती, मेहनत और सम्मान रखा गया है। पार्टी के कई नारे भी बनाए गए हैं। ना नेता की कोठी, ना अफसर की नोटी, अब चलेगी ईमानदारी की चींटी, रिश्वतखोर को जेल, ईमानदार को मेडल, हर ऑफिसर में सीसीटीवी-चींटी की नजर, बड़े-बड़े खा गए देश को अब चींटी बचाएगी देश को। इसके साथ ही 24 घंटे सात दिन चलने वाली भ्रष्टाचार हेल्पलाइन बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




अनूप राघव ने बताया कि कॉकरोच जनता पार्टी का गठन देश विरोधी लोगों ने किया है, जबकि चींटी जनता पार्टी देश के ईमानदार, देशप्रेमी लोगों की पार्टी है। चींटी का काम लगातार ईमानदारी से काम करते रहना है और बड़ी-बड़ी समस्याओं को हटा देना है। ऐसा ही कार्य चींटी जनता पार्टी के जरिए किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed