फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   After Abhishek and Shantidhara, 270 devotees performed the rituals.

Meerut News: अभिषेक, शांतिधारा के बाद 270 श्रद्धालुओं ने किया विधान

Mon, 22 Dec 2025 02:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Dec 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
After Abhishek and Shantidhara, 270 devotees performed the rituals.
अमर उजाला....महावीर जयंती भवन शारदा रोड जैन मंदिर में आयोजित पूजन प्रक्षाल कार्यक्रम में शामिल 
जैन चेतना फोरम की ओर से भक्तामर स्तोत्र महामंडल विधान का भव्य आयोजन पंचायती दिगंबर जैन मंदिर दुर्गाबाड़ी सदर में हुआ। विधान जैन चेतना फोरम के 108 भक्तामर स्तोत्र के पाठ पूर्ण होने पर किया गया। नौ वर्ष पूर्व आचार्य सौरभ सागर की प्रेरणा से यह विधान आरंभ हुआ था। दिसंबर 2025 में अब तक 108 पाठ पूर्ण हुए है।
विज्ञापन

विधानाचार्य पंडित आशीष शास्त्री के निर्देश पर विधान में लगभग 270 श्रद्धालुओं ने भाग लिया। सौधर्म इंद्र पंकज जैन सराफ ने श्रीजी का अभिषेक एवं शांतिधारा कर विधान आरंभ किया। मुख्य अतिथि सुनील जैन, प्रवीण जैन, योगेश जेन, जयपाल जैन ने दीप प्रज्ज्वलन किया। ध्वजारोहण मयूरी जैन और निखिल जैन ने किया। कुबेर इंद्र इंद्राणी स्वाति जैन और नवीन जैन ने भक्ति करते हुए रत्नों की वर्षा की। शची इंद्राणी बनने का सौभाग्य नीतू जैन, निष्ठा जैन, रेणु जैन, प्राची जैन और मंजू जैन को मिला। कलश स्थापना कर भक्तामर स्त्रोत मांडले पर स्थापित किया।
विज्ञापन

सभी ने भक्ति नृत्य करते हुए अत्यंत भाव विभोर होकर विधान पूर्ण किया। अंत में पंकज जैन सराफ परिवार की तरफ से विधान में बैठने वाले सभी श्रद्धालुओं की भोजन व्यवस्था की गई। अजय जैन और संजय जैन ने 24 लकी ड्रा निकाले और बैठने वाले सभी श्रद्धालुओं को प्रभावना दी गई। कार्यक्रम में अध्यक्ष पंकज जैन, महामंत्री देवेंद्र जैन, मंत्री संजीव जैन, अक्षत जैन, मृदुल जैन, अजय जैन, संजय जैन, संजीव जैन, प्रमोद जैन, जतिन जैन रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed