{"_id":"695591457e44e4a5bc09bd0b","slug":"after-a-fight-with-his-elder-brother-the-young-man-shot-himself-in-the-chest-his-condition-is-critical-meerut-news-c-14-1-mrt1051-1069563-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: बड़े भाई से झगड़ा होने पर युवक ने खुद सीने में गोली मारी, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: बड़े भाई से झगड़ा होने पर युवक ने खुद सीने में गोली मारी, हालत गंभीर
विज्ञापन
मेडिकल थाना क्षेत्र की दुर्गापुरम कॉलोनी निवासी कर्ण शर्मा (22) पुत्र राजवीर शर्मा ने बुधवार दोपहर बड़े भाई शिवम शर्मा से हिसाब किताब को लेकर हुए झगड़े के बाद खुद तमंचे से सीने में गोली मार ली। उसे गंभीर अवस्था में संस्कार अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके भाई शिवम ने कॉलोनी के दो अक्षत और अर्जुन के खिलाफ हत्या के प्रयास की प्राथमिकी दर्ज करा दी। देर रात तक पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद पूरे घटना का खुलासा किया। पुलिस ने तमंचा भी बरामद कर लिया है।
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि दोनों भाई इंचौली गांव में एक कपड़े की फैक्टरी में रंगाई का काम ठेके पर करते हैं। बुधवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे बड़े भाई शिवम शर्मा ने कर्ण से फैक्टरी में काम का हिसाब मांग लिया। इसी बात को लेकर दोनों भाइयों में झगड़ा हो गया। इससे क्षुब्ध होकर कर्ण ने तमंचे से सीने में गोली मार ली। परिजनों ने उसे संस्कार अस्पताल में भर्ती कराया। वारदात के चार घंटे बाद पुलिस को इसकी सूचना दी। शिवम ने आरोप लगाया कि कर्ण मकान के बाहर खड़ा था, तभी अक्षत और अर्जुन गोली मारकर भाग गए।
एसपी सिटी ने बताया कि मेडिकल थाना पुलिस, सर्विलांस, स्वाट और फॉरेंसिक टीम ने भी जांच की। पड़ताल में पता चला कि कर्ण ने खुद ही गोली मारी है। कर्ण के खिलाफ आत्महत्या के प्रयास, शस्त्र अधिनियम और उसके भाई व परिजनों के खिलाफ पुलिस को गुमराह कर झूठी प्राथमिकी दर्ज कराने का मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- --