{"_id":"68fe8d9e35ccffb71305c015","slug":"after-a-dispute-with-her-boyfriend-over-the-phone-the-girl-committed-suicide-by-consuming-poisonous-substance-meerut-news-c-72-1-mct1011-142856-2025-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: प्रेमी से फोन पर विवाद के बाद युवती ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: प्रेमी से फोन पर विवाद के बाद युवती ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान
विज्ञापन
कंकरखेड़ा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने प्रेमी से फोन पर हुए विवाद के बाद शनिवार रात जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। परिजन की तहरीर पर आरोपी प्रेमी लाखन निवासी सरधना रोड के खिलाफ केस दर्ज कर उसे रविवार को गिरफ्तार कर लिया। अदालत में पेश किया तो उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि हाईवे स्थित एक गांव निवासी युवती की पांच साल पहले सोशल मीडिया पर लाखन नाम युवक से मुलाकात हुई थी। कुछ ही दिन में दोस्ती प्यार में बदल गई थी और एक दूसरे से शादी करने की कसमें खाई गई। धीर-धीरे युवती के प्रेम प्रसंग की जानकारी परिजन को भी हो गई। युवती के पिता और प्रेमी दोनों मजदूरी करते हैं। परिजनों ने दी शिकायत में बताया कि शनिवार रात युवती और उसके प्रेमी के बीच फोन पर कहासुनी हो गई। कुछ देर बाद युवती अपने कमरे मेें चली गई। जब काफी देर तक युवती कमरे से बाहर नहीं आई तो उसे आवाज लगाई थी। कोई जवाब नहीं मिला। कमरे में जाकर देखा तो उसके मुंह से झाग निकल रहे थे। उनकी चीख निकली तो आसपास के लोग भी मौके पर आ गए थे। गंभीर हालात में युवती को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पीड़ित पिता ने आरोपी प्रेमी सरधना रोड निवासी लाख को गिरफ्तार किया है।
-- -- -