{"_id":"5ff768138ebc3e30960c4b35","slug":"after-20-years-the-family-found-the-daughter-two-sisters-from-jharkhand-were-sold-by-cousin-in-meerut-for-rs-20-20-thousand-mawana-news-mrt519414458","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी चचेरे भाई ने दो बहनों को 40 हजार रुपये में बेचा, परिजनों ने 20 साल बाद ऐसी खोजी बेटियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी चचेरे भाई ने दो बहनों को 40 हजार रुपये में बेचा, परिजनों ने 20 साल बाद ऐसी खोजी बेटियां
Fri, 08 Jan 2021 03:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 03:02 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
झारखंड से 20 साल पहले लापता हुई किशोरी को आखिर परिजनों ने गुरुवार को ढूंढ ही लिया। वह अब तीन बच्चों की मां है। परिजनों को वह परीक्षितढ़ में बहोडुपुर गांव में एक वृद्ध के साथ रहते हुई मिली। परिजनों के आने के बाद भी उसने घर जाने से मना कर दिया।
विज्ञापन
मुरादाबाद निवासी व्यक्ति ने बताया कि लगभग 20 साल पहले झारखंड निवासी दो बहनें मुरादाबाद में अपनी मौसी के यहां आई थीं। यहां से चचेरा भाई दोनों को मेरठ ले आया और 20-20 हजार रुपये में बेच दिया था। छोटी लड़की तो किसी तरह वापस लौट गई थी, लेकिन बड़ी लड़की नहीं जा सकी थी। परिजन उसे तभी से तलाश कर रहे थे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें : मेरठ शोहदों से परेशान युवती घर में कैद होने को मजबूर, सोशल मीडिया पर वायरल हुई खींचतान की वीडियो
विज्ञापन
परिजन एक सूचना पर बृहस्पतिवार को परीक्षितगढ़ के बहोडूपुर गांव पहुंचे और ग्रामीणों से जानकारी ली। इसके बाद वे एक घर में पहुंचे तो उनकी बेटी एक वृद्ध के साथ मिली। वृद्ध ने बताया कि वह उसे बेटी की तरह रख रहा है। वे मांगकर जीवन यापन कर रहे हैं। इस लड़की को इसका पति छोड़कर चला गया था।
परिजनों ने उसे ले जाने को कहा तो युवती ने खुद ही जाने से इनकार कर दिया। हंगामा की स्थिति होने पर लोग जमा हो गए, लेकिन कोई समाधान नहीं हो सका। वहीं परिजनों ने बताया कि युवती वृद्ध से डरी हुई है। आरोप है कि वह उसके एक बच्चे को मार चुका है। वृद्ध अन्य तीन बच्चों को भी मारने की धमकी देता है। इस संबंध में थाना प्रभारी प्रेमचंद शर्मा ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/