{"_id":"5ff76e5c8ebc3e33f52b4f2f","slug":"meerut-women-harassed-by-miscreants-forced-to-be-imprisoned-at-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: शोहदों से परेशान युवती घर में कैद होने को मजबूर, सोशल मीडिया पर वायरल हुई खींचतान की वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: शोहदों से परेशान युवती घर में कैद होने को मजबूर, सोशल मीडिया पर वायरल हुई खींचतान की वीडियो
Fri, 08 Jan 2021 01:56 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Fri, 08 Jan 2021 01:56 AM IST
सार
जागृति विहार का मामला, मेडिकल पुलिस ने नहीं दर्ज की रिपोर्ट
युवती से खींचतान की वीडियो सोशल मीडिया पर हो रही वायरल
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
विस्तार
यूपी के मेरठ में शोहदों से परेशान होकर युवती ने खुद को घर में कैद कर लिया है। आरोपी आए दिन युवती के साथ छेड़छाड़ करते हैं और विरोध करने पर अश्लील टिप्पणी करते हैं। वहीं युवती का आरोप है कि पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। उधर, इस मामले में आरोपियों द्वारा युवती के घर में घुसकर मारपीट और खींचातानी की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
विज्ञापन
जागृति विहार निवासी युवती का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला युवक अपने साथियों के साथ आए दिन रास्ते में छेड़छाड़ करता है। विरोध करने पर अश्लील टिप्पणी और अगवा करने की धमकी देता है। मंगलवार को आरोपियों ने घर में घुसकर छेड़छाड़ की और मारपीट की। सोशल मीडिया पर युवती से खींचतान की वीडियो वायरल हो रही है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: सरकार ने हठधर्मिता नहीं छोड़ी, तो 26 जनवरी को राजपथ पर होगा किसानों का कब्जा : नरेश टिकैत
विज्ञापन
युवती एक निजी स्कूल में पढ़ाती है। उसका आरोप है कि दूसरी बिरादरी का एक युवक आए दिन उससे छेड़छाड़ करता है। इस कारण घर से निकलना बंद कर दिया है। मंगलवार को आरोपी ने पहले छेड़छाड़ की। यह भी पढ़ और फिर घर में घुसकर मारपीट कर दी।
जब मां ने आरोपी के घर पहुंच कर विरोध जताया तो आरोपी पक्ष के लोगों ने हमला बोल दिया। युवती और उसकी मां से मारपीट की। पीड़ित परिवार ने मेडिकल थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह का कहना है कि इंस्पेक्टर मेडिकल को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/