फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   After 15 years the pond in Khardouni was occupied free, action taken in presence of police

15 साल बाद खरदौनी में तालाब हुआ कब्जा मुक्त, पुलिस की मौजूदगी में हुई कार्रवाई

Thu, 19 Nov 2020 11:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2020 11:29 PM IST
विज्ञापन
After 15 years the pond in Khardouni was occupied free, action taken in presence of police
15 साल बाद खरदौनी में तालाब हुआ कब्जा मुक्त, पुलिस की मौजूदगी में हुई कार्रवाई
विज्ञापन

लावड़। सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे को लेकर प्रशासन ने सख्त रवैया अपना लिया है। बृहस्पतिवार को एसडीएम सदर के नेतृत्व में टीम ने खरदौनी गांव के तालाब को कब्जा मुक्त कराया। टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में तालाब की भूमि पर बने मकान को जेसीबी से गिरा दिया। एसडीएम ने कब्जा करने वालों पर कार्रवाई की बात कही है।
एसडीएम सदर संदीप भागिया, कानूनगो मूलचंद, एडीओ पंचायत नकुल धामा, थाना इंचौली प्रभारी उपेंद्र मलिक व लावड़ पुलिस के नेतृत्व में टीम खरदौनी गांव पहुंची। एडीओ पंचायत ने बताया कि खरदौनी गांव के खसरा संख्या 513 पर तालाब है। तालाब लगभग छह बीघा का है। जिस पर पिछले 15 वर्षों से भू-माफिया ने अवैध रूप से चार मकान, कच्ची झोपड़ी व पशुओं के लिए खोर बना रखी थी। टीम ने जेसीबी की सहायता से अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान ग्रामीणों की अधिकारियों से तीखी नोकझोंक हुई। परंतु पुलिस के सामने ग्रामीणों की एक नहीं चली।
विज्ञापन

मौके पर जमा भीड़ को पुलिस ने तितर-बितर किया। टीम ने भूमि की पैमाईश कर निशान लगाया। एसडीएम सदर ने बताया कि सरकारी जमीनों को कब्जा मुक्त कराया जा रहा है। भू-माफिया के खिलाफ गैंगेस्टर व गुंडा एक्ट की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रधान निदा चौहान ने बताया कि वह तालाब को कब्जा मुक्त कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही थी। उनकी शिकायत पर प्रशासनिक अधिकारियों ने तालाब कब्जा मुक्त कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed