फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Afghan batsman bat shots will Meerut

मेरठी बल्ले से शाट लगाएंगे अफगानी बल्लेबाज

Wed, 22 Jun 2016 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Wed, 22 Jun 2016 01:49 AM IST
विज्ञापन
Afghan batsman bat shots will Meerut
एसएम कंपनी पहुंचे अफगानी बल्लेबाज। - फोटो : अमर उजाला
एशिया महाद्वीप में क्रिकेट की खुमारी बढ़ रही है। अब अफगानिस्तान टीम भी क्रिकेट में आगे बढ़कर हाथ आजमा रही है। दुनिया के बल्लेबाजों की तरह अफगानी बल्लेबाज भी मेरठी बल्ले पर भरोसा जता रहे हैं। मंगलवार को अफगानिस्तान टीम के दो बल्लेबाज एसएम कंपनी पहुंचे और अपने लिए 4-4 बल्ले तैयार कराए।
विज्ञापन


उद्योगपुरम स्थित एसएम क्रिकेट कंपनी में पूर्वाह्न 11 बजे अफगान क्रिकेट टीम के बल्लेबाज नासिर जमाल और मोहम्मद जावेद अहमद पहुंचे। कंपनी के डायरेक्टर उदय महाजन और संयम महाजन ने इनका स्वागत किया। अफगान बल्लेबाजों ने सबसे पहले कंपनी में बल्ले तैयार होने की पूरी प्रक्रिया देखी। इसके बाद उन्होंने अपनी सहूलियत के अनुसार बल्ले को डिजाइन कराया और उसमें स्ट्रोक बढ़वाए।
विज्ञापन


दोनों बल्लेबाजों ने पूरे दिन अपने सामने ही बल्ले तैयार कराए। उन्होंने कहा कि मेरठ में मनपसंद बल्ला मिलता है। यहां के बल्लों की दुनिया में अलग पहचान है। शाम करीब 5 बजे दोनों खिलाड़ी दिल्ली लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


4-4 बल्ले कराए तैयार
दोनों
बल्लेबाजों ने 4-4 बल्ले तैयार कराए। बल्लेबाज नासिर और जावेद ने कारीगरों को खुद बताया कि उन्हें किस तरह के बल्ले चाहिए। वहीं बल्ले के वेट को लेकर भी संतुलन बनाने को कहा। कारीगरों ने भी खिलाड़ियों की पसंद के बल्ले तैयार कर उन्हें दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed