फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Affidavit will have to be given before booking the pavilion

Meerut News: मंडप बुक करने से पहले देना होगा शपथ पत्र

Wed, 22 Feb 2023 02:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Feb 2023 02:07 AM IST
विज्ञापन
Affidavit will have to be given before booking the pavilion
मेरठ। एसपी सिटी पीयूष सिंह ने अपने कार्यालय में मेरठ मंडप एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। एसपी सिटी ने मंडप संचालकों को मंडप परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरा मुख्य तौर पर परिसर के मुख्य गेट के दोनों ओर और जिस स्थान पर फेरे होते हैं वहां पर लगाए जाने चाहिए। सभी सीसीटीवी कैमरे का बैकअप सात दिन का होना चाहिए। पुरानी हार्ड डिस्क बदलवा कर नई हार्ड डिस्क लगाने के लिए कहा गया। सभी मंडप संचालकों को अग्निशमन विभाग से अनापत्ति प्रमाणपत्र जल्द लेकर अपने परिसर को अग्नि से बचाव के लिए दुरुस्त करें।
विज्ञापन

एसपी सिटी ने आयोजनकर्ता से शपथ पत्र भी मंडप की बुकिंग करते वक्त लेने के लिए कहा गया। जिसमें आयोजनकर्ता बिना आबकारी विभाग से लाइसेंस लिए मदिरा का प्रयोग नहीं करेंगे। डीजे रात को दस बजे के बाद नहीं बजेगा। बैंक्वेट परिसर में अपने द्वारा लाए गए कीमती सामान की देखभाल की जिम्मेदारी स्वयं आयोजनकर्ता की होगी। आतिशबाजी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मेरठ मंडप एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज गुप्ता, महामंत्री विपुल सिंघल, कोषाध्यक्ष नवीन अग्रवाल, वाइस चेयरमैन गिरीश मित्तल तथा भाजपा मेरठ के जिला उपाध्यक्ष आशीष प्रताप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed