फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   affair ends on murder

प्रेम प्रसंग से पनपी रंजिश, हत्या पर हुआ खात्मा, धीर सिंह की मौत पर तमाशबीन बनी रही पुलिस

Tue, 05 Nov 2019 01:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Tue, 05 Nov 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
affair ends on murder
भावनपुर थाना के गांव मानपुर मे गोली मारकर हत्या के बाद भारी पुलिस बल के साथ आरोपियो के घर पर दबिश द - फोटो : CITY
मेरठ। मानपुर गांव में प्रेम प्रसंग से पनपी रंजिश का धीर सिंह की हत्या पर खात्मा हुआ। प्रेम प्रसंग के बाद गांव में तनाव बढ़ता गया और पुलिस ने गंभीर धाराओं ने कई बेकसूर लोगों को मुल्जिम बनाया। जिसके चलते तनाव की स्थिति बढ़ती गई और पुलिस महज तमाशा देखती रही। पुलिस ने गांव में जाकर स्थिति को नहीं समझा। नतीजा हुआ कि पुलिस के सामने हत्या हो गई।
विज्ञापन


मानपुर गांव में करीब छह माह से दो पक्षों में रंजिश चल रही थी। कई बार पुलिस-प्रशासन के अफसरों तक इसकी शिकायत पहुंची। लेकिन कोई स्थिति को नहीं भांप पाया।
विज्ञापन

धीर सिंह की हत्या के बाद सोमवार को पुलिस ने तर्क दिया कि युवती के मामले में कभी किसी को परेशान नहीं किया गया। जिस पर गांव के एक युवक ने पुलिस को जवाब दिया कि अगर गांव में जाकर पुलिस लोगों को परेशान करती या फिर ठीक से जांच करती तो शायद धीर सिंह की हत्या न होती।

यह बात सुनकर पुलिस भी चुप्पी साध गई। तभी पीड़ित परिवार के एक युवक ने पुलिस अधिकारियों को दस्तावेज दिखाए, जिसमें युवती के मामले में कई बेकसूर लोगों पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज करने का आरोप लगाया। जिसमें एक धीर सिंह भी था।

एक पक्ष की तरफ से पुलिस ने कार्रवाई की थी। पुलिस भी मानती है कि प्रेम प्रसंग में हुए बखेडे़ के बाद तनाव की स्थिति बनी थी। इस मामले में फरार तीन नामजद आरोपियों पर पुलिस इनाम करने की तैयारी में है।

कोई आरोपी नहीं बचेगा
गांव में हालत सामान्य हैं। एहतियात के तौर पर पुलिस फोर्स तैनात है। माहौल खराब करने वालों पर पुलिस सख्त कार्रवाई करेंगी। कोई आरोपी बच नहीं पाएगा। -अखिलेश भदौरिया, सीओ सदर देहात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed