{"_id":"6718004fc70703cc80015ac9","slug":"advocates-should-be-given-security-and-basic-facilities-meerut-news-c-30-1-smrt1051-134473-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: अधिवक्ताओं को दी जाए सुरक्षा और मिलें मूलभूत सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: अधिवक्ताओं को दी जाए सुरक्षा और मिलें मूलभूत सुविधाएं
Wed, 23 Oct 2024 01:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Wed, 23 Oct 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन के तत्वावधान में अधिवक्ताओं ने मानव श्रृंखला बनाकर प्रदर्शन किया। दीवानी कचहरी तिराहे पर पांच से दस मिनट जाम भी लगाया। अधिवक्ताओं ने सुरक्षा और मूलभूत सुविधाएं देने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा।
कोर्ट रोड पर दीवानी कचहरी के बाहर अधिवक्ताओं ने मानव श्रृंखला बनाकर विरोध-प्रदर्शन किया। इसके पश्चात अधिवक्ता नारे लगाते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को नो सूत्रीय मांगों को लेकर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। अध्यक्ष राजीव गुप्ता और महासचिव निशांत त्यागी ने कहा कि अधिवक्ताओं के अधिकारों पर कुठाराघात किया जा रहा है। एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट शीघ्र लागू किया जाए। इस दौरान अभय सैनी, स्वराज सिंह, सुमित कुमार, जमाल साबरी आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
वहीं, देवबंद में सिविल बार एसोसिएशन ने अधिवक्ताओं की सुरक्षा की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर समस्याओं के समाधान की मांग की। अध्यक्ष नरेश कुमार ने मूलभूत सुविधाएं दिए सहित अनेक मांगों को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान बाल किशोर त्यागी, आदित्य कुमार, अमित सिंघल, प्रदीप, सुशील कुमार, अशोक, राजेंद्र मौजूद रहे।